Rahul Gandhi

बजट 2020: टैक्स स्लैब में बदलाव को कांग्रेस ने बताया ‘ऊंट के मुंह में जीरा’

892 0

नई दिल्ली। बजट-2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इनकम टैक्स स्लैब में भले ही राहत दे दी है, लेकिन इस राहत को कांग्रेस के नेताओं ने ‘ऊंट के मुंह में जीरे’ के समान बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब आमदनी ही नहीं है तो टैक्स रिबेट का क्या फायदा ? कांग्रेस नेताओं ने बजट को दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें रोजगार सृजन का कोई रोडमैप नहीं है?

जानें क्या यह है बजट का नया स्लैब?

बजट भाषण के अनुसार अब 5 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। केन्द्र सरकार के इस बड़े बदलाव के बाद अब 5 से 7.5 लाख तक की कमाई पर 10 फीसदी टैक्स देना होगा। 7.5 से 10 लाख रुपये तक की कमाई पर 15 फीसदी, 10 से 12.5 लाख तक की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स देना होगा। वहीं 12.5 से 15 लाख रुपए तक की कमाई पर 25 और 15 लाख और अधिक से ऊपर की आय 30 फीसदी टैक्स भरना होगा।

बजट 2020 : योगी बोले-किसानों, युवाओं, ढांचागत विकास के लिए मील का पत्थर 

गहलौत सरकार के मंत्री खाचरियावास बोले ऊंट के मुंह में जीरे के समान

वित्त मंत्री के इस कदम पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि टैक्स स्लैब में बदलाव ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है। 5 लाख से ऊपर बैंक में जमा पैसे की कोई गारंटी नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। जो सरकार बैंकों में जमा पैसे की गारंटी नहीं दे सकती तो एक नंबर में लेनदेन कैसे बढ़ाएगी? इस बजट से यह साफ हो गया कि केंद्र के मंत्रियों और नेताओं की जनता में पकड़ खत्म हो चुकी है। केंद्रीय बजट जनता के साथ धोखा है।

जब आमदनी नहीं तो टैक्स रिबेट का क्या फायदा ?

कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि जब आमदनी नहीं तो टैक्स रिबेट का क्या फायदा ? केंद्र सरकार की अर्थव्यवस्था को लेकर कोई सोच नहीं है। बजट दिशाहीन और निराशाजनक है। इसमें रोजगार सृजन का कोई रोडमैप नहीं बताया गया है। महिला सुरक्षा पर सरकार असंवेदनशील है।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों ने साझा की अपनी सफलता की प्रेरक कहानियां

Posted by - January 25, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं हजारों जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों…
प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च…
CM Yogi

आदमखोर भेड़िए और तेंदुओं के हमले से बचाने के लिए सरकार मुस्तैद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ। हाल के दिनों में प्रदेश में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने आंधी–बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

Posted by - April 10, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आंधी–बारिश,ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता…