बसपा सुप्रीमो ने लगाया था इस अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

1548 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा  और बसपा  पार्टी के गठबंधन से नए सियासी समीकरण बन रहे हैं, तो वहीं पुराने रिश्तों की तरफ से भी सवाल उठ रहे हैं।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार यानी कल समाजवादी पार्टी के गढ़ में रैली कर ताकत दिखाई और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया।

ये भी पढ़ें :-सपा अध्यक्ष से मिले जयंत चौधरी, बोली ये बात 

आपको बता दें गठबंधन पर लगातार निशाना साध रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गेस्ट हाउस कांड पर नार्को टेस्ट कराने की बात कही है।नई पार्टी पीएसपीएल बनाने वाले शिवपाल यादव ने 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस कांड पर कहा, ‘बहन जी ने मुझ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मैंने कहा था कि मैं जांच के लिए तैयार हूं, मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं, मेरी शर्त यह है कि नार्को टेस्ट बहन जी का भी होना चाहिए, मेरा भी होना चाहिए।’

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन के बाद अब चाचा करेंगे ये काम 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं  मायावती और अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव में एक साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। गठबंधन के औपचारिक ऐलान के दिन मायावती ने कहा था कि वे देशहित में लखनऊ गेस्ट हाउस कांड को भी परे रख रही हैं। हालांकि, मायावती ने उस दिन शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधना नहीं भूलीं। उन्होंने शिवपाल सिंह को भाजपा की बी-टीम बताया था।

Related Post

RAJ THACKERY

राज ठाकरे बोले- अनिल देशमुख तुरंत इस्तीफा दें, केंद्र सरकार से की जांच की मांग

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । एंटीलिया मामले और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर बम ने महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल…

पहले यूपी में राह नहीं बल्कि राहजनी होती थी : मोदी

Posted by - November 16, 2021 0
पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की उपेक्षा के लिये राज्य की पिछली सरकाराें को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Mission Shakti

Mission Shakti 5.0: बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करेगी योगी सरकार

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार अक्टूबर 2024 से…
CM Yogi

रंगपर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में चटक होता है समरसता का रंग

Posted by - March 11, 2025 0
गोरखपुर। सामाजिक समरसता के सतत विस्तार के साथ लोक कल्याण ही नाथपंथ का मूल है। आधुनिक कालखंड में ब्रह्मलीन महंत…