Brutal murder

9 साल की बालिका की नृशंस हत्या, निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला शव

529 0

जयपुर: जयपुर (Jaipur) के आमेर थाना इलाके में शनिवार को 9 साल की एक मासूम बालिका का गला रेतकर नृशंस हत्या (Brutal murder) कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच शुरू की। बालिका से रेप (Rape) की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार रात को स्थानीय विधायक एवं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समेत बड़ी संख्या में लोग आमेर पुलिस थाने पहुंचे।

उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल पकड़ने की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के आरोप में एक नाबालिग को दस्तयाब किया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है।

इमरान की हत्या की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस के अनुसार बालिका का शव आमेर इलाके में खंडहरनुमा एक मकान में निःवस्त्र अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। सड़क पर दूर तक खून के धब्बे बिखरे हुए थे। बताया जा रहा है कि बालिका दोपहर को अपने घर से बाहर निकली थी। वह देर तक वापस नहीं लौटी, परिजनों ने उसे तलाश भी किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। बाद में उन्हें बालिका का शव खंडहरनुमा मकान में पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर वे वहां पहुंचे।

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

Related Post

NV RAMANA

सुप्रीम कोर्ट : जस्टिस एनवी रमना हों सकते हैं अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया !

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज एनवी रमना (NV Ramana) देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) हो…
CM Dhami

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वां संस्करण

Posted by - September 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
CM Dhami

बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: धामी

Posted by - February 9, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हल्द्वानी (Haldwani Violence) के बनफुलपुरा क्षेत्र में शान्ति…
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने अयोध्या धाम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - June 17, 2024 0
अंबाला। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने आज ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत अम्बाला जिला से अयोध्या धाम के…