बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की चपेट में

892 0

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन विश्वभर में फ़ैल चुके घातक कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ से संक्रमित पाये गये हैं। श्री बोरिस ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान मुझे खांसी, हल्का बुखार जैसे कोरोना वायरस के कुछ हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे, जिसके बाद मुख्य चिकित्सक अधिकारी की सलाह के बाद मैंने अपनी जांच करायी जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया।

इस वायरस के खिलाफ दिन-रात काम कर रहे सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स का शुक्रिया

उन्होंने कहा कि मैंने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है, लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये कोरोना वायरस के खिलाड़ लड़ाई में सरकार की अगुवाई करता रहूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से जल्द निजात पा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह इस वायरस के खिलाफ दिन-रात काम कर रहे सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स का शुक्रिया करते है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों से काम करने और एक-दूसरे से दूरी बनाये रखकर सुरक्षित रहने की अपील भी की।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 75 नये मामले, 17 लोगों की मौत

ब्रिटेन में खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी

ब्रिटेन में खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और विश्व में इस वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप से विश्व भर में अब तक 23,950 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 526,544 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इससे पहले ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, हालांकि उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद: मुख्यमंत्री

Posted by - January 7, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा…
CM Dhami participated in the Tiranga Shaurya Yatra

पाकिस्तान को संदेश दे दिया गया है कि अब आतंक सहा नहीं जाएगा: सीएम धामी

Posted by - May 16, 2025 0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को जनपद चंपावत के टनकपुर में स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में…
AK Sharma

जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, वहां बिजली जलती हुई न पाई जाए

Posted by - January 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के…