CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरीद हुआ ब्रिटेन

340 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का मुरीद ब्रिटेन भी हो गया है। वहां की संसद के सदस्य उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था से प्रदेश में आई शांति की सराहना कर रहे हैं। इस कड़ी में ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने एक पोस्ट कार्ड लिखकर सीएम योगी (CM Yogi) को उत्तर प्रदेश के बदले हुए परसेप्शन के लिए बधाई दी है।

पोस्ट कार्ड में ब्रिटिश सांसद ने लिखा है कि “माननीय योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , मैं आपको यूपी में बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए और राज्य में शांति लाने के लिए बधाई देना चाहता हूं”।

बता दें कि पिछले हफ्ते, यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) के जीवनी लेखक, शांतनु गुप्ता को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में आमंत्रित किया गया और ग्लोबल गांधी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल भरने की मशीन को चलाकर देखा

इस अवसर पर शांतनु ने ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को अपना बेस्टसेलर ग्राफिक उपन्यास – “अजय टू योगी आदित्यनाथ” उपहार में दिया। उनके प्रत्येक ग्राफिक उपन्यास में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  को संदेश भेजने के लिए एक पोस्ट कार्ड होता है, जिस पर ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने यूपी सीएम की सराहना करते हुए संदेश लिखा है।

Related Post

Temple museum

हिन्दू मंदिरों की पुण्यगाथा बताएगा अयोध्या का मंदिर संग्रहालय

Posted by - August 21, 2023 0
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर आकार लेने लगा है। वहीं देश के अन्य मंदिरों का कायाकल्प करते हुए…
PCS-2024

पीसीएस-2024: यूपी की परीक्षा प्रणाली बनी राष्ट्रीय स्तर पर भरोसे का प्रतीक

Posted by - March 30, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित PCS-2024 परीक्षा का परिणाम न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए…
CM Yogi

सीएम बोले, हमारी सरकार ने साहूकारों के कर्ज से पटरी व्यवसायियों को दिलायी मुक्ति

Posted by - October 19, 2023 0
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले साढ़े नौ वर्षों में परिवर्तन और विकास की नई ऊंचाइयों को…
ITTF

यूपी की नई आर्थिक सोच को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बना IITF-2025

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 (IITF-2025) के माध्यम से उत्तर प्रदेश अपनी आर्थिक क्षमता व अवसरों की नई उड़ान को…