Brij Bhushan Sharan singh

प्रियंका-अखिलेश को जनता नहीं लेती सीरियस : बृजभूषण शरण सिंह

943 0

अयोध्या। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) पर तीखा पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नेताओं को जनता सीरियस नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में अब यह भूल गए हैं कि इन्हें किस बात का विरोध करना चाहिए और किस बात का समर्थन। कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाकर और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगकर विपक्ष के इन नेताओं ने अपनी इसी सोच का परिचय दिया है।

राहुल गांधी का दिखा अलग रूप, कार्यक्रम में लगाए पुश अप्स

कैसरगंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह  (Brij Bhushan Sharan Singh) ने अपने एक बयान में कहा है कि प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) और अखिलेश जैसे नेताओं को अब जनता सीरियस नहीं ले रही है। यही वजह है कि उनके किसी बयान का कोई असर जनता पर नहीं पड़ता। बृजभूषण शरण सिंह  (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध करने की इन नेताओं को आदत पड़ गई है। अब यह भूल गए हैं कि इन्हें किस बात का विरोध करना चाहिए और किस बात का समर्थन।

‘राहुल ने कराई देश की बेइज्जती’

अयोध्या के गुप्तार घाट क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का विरोध करना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गैर जिम्मेदाराना बयान था। पूर्व मुख्यमंत्री को कोरोना वैक्सीन के बारे में इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए था। यही हाल राहुल गांधी का है। राहुल गांधी ने एयर स्ट्राइक का विरोध किया।सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा. चाइना पर सवाल खड़ा किया और सीमा पर सवाल खड़ा किया। इससे देश की बेइज्जती होती है।

Related Post

ANIL DESHMUKH

भ्रष्टाचार मामला : CBI ने देशमुख के निजी सहायकों से पूछताछ की

Posted by - April 11, 2021 0
मुंबई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह(Parambir Singh)  द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के…
AK Sharma

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न…
Shaheed Wall

महाकुंभ में धर्म और आध्यात्म के साथ शहीदों के बलिदान की गाथा के भी दर्शन कराएगी कुम्भ नगरी

Posted by - October 22, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) एक तरफ महाकुंभ जैसी सनातन धर्म की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं के…
Maha Kumbh

महाकुम्भ क्षेत्र में दो और संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा हुई स्थापित

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh)…