Dhami

नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है: सीएम धामी

544 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल (Nepal) के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।

नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरका बहादुर कुंवर, सदस्य महेश दत्त जोशी, भरत बहादुर खटका, कृष्ण बहादुर चौधरी, अक्कल बहादुर रावत, अंबी कुमारी थापा एवं कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाय: CM

Related Post

CM Yogi

धन के अभाव में बाधित नहीं होगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

Posted by - August 14, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।…
CM Yogi

मैं दावे से कह रहा हूं कि आज सबसे अच्छे ग्रोथ वाला राज्य है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - August 13, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी निष्पक्षता से चयन किया है।…
CM Yogi

स्वच्छताकर्मियों के लिए सुनिश्चित करेंगे न्यूनतम मानदेय की गारंटी : मुख्यमंत्री

Posted by - January 28, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि स्वच्छताकर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी हरहाल में मिलनी चाहिए।…