petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की तेजी पर लगा ब्रेक, जाने क्‍या है नई रेट लिस्‍ट?

890 0

नई दिल्ली। सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे, जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। हालांकि डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

जानें क्‍या है नई रेट लिस्‍ट?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 73.30 रुपये, 76.00 रुपये, 78.97 रुपये और 76.18 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। तो वहीं डीजल की बात करें तो चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहे हैं।

फिल्म द रेवनेंट के लिए लियोनार्डो ने ये सब किया, तब जाकर मिला ऑस्कर अवार्ड 

बता दें कि बीते 5 दिनों तक पेट्रोल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। इन 5 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि डीजल के दाम में दो दिनों से कटौती दर्ज की गई थी, जिससे दिल्ली में डीजल इन दो दिनों में 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में बुधवार को 0.24 फीसदी की नरमी के साथ 61.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 56.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात

Posted by - August 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) से आज साेमवार काे यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण…
CM Dhami

सीएम धामी ने व्यासी जल विद्युत परियोजना की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि की वितरित

Posted by - August 26, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220…

सपना के ‘हरियाणवी नाइट’ शो में बवाल, पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां

Posted by - June 12, 2019 0
मुरादाबाद। हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी पहली बार मुरादाबाद आईं तो उनके ठुमकों को देखने के लिए मानो…