chintan shivir

सरकार के ‘चिंतन’ में विभागीय ‘सामंजस्य’ को बढाने पर मंथन

349 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की पहल पर राज्य में पहली बार आयोजित हुए चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में विभागीय ‘सामंजस्य को बढाने पर भी मंथन हुआ। नौकरशाही के इस चिंतन में यह बात प्रमुखता से इंगित हुई की किसी भी योजना के क्रियान्वयन में संबंधित विभागों के बीच तारतम्य न होने के कारण सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता को कई बार नहीं मिल पाता। यही वजह रही कि विभागीय सामंजस्य को बढ़ाने पर बल दिया गया।

मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में तीन दिनों तक चले धामी सरकार के चिंतन शिविर में कई ऐसी अहम बातें भी मथकर बाहर आई जिन पर कभी सोचने की जहमत ही नहीं उठाई गई।

नौकरशाही के इस चिंतन में खुद तमाम नौकरशाहों ने इस बात को बेहद पेशेवर रूप में स्वीकार किया कि सरकार कि कई जनकल्याणकारी योजनाएं ऐसी होती हैं जिनसे कई विभाग जुड़े होते हैं। देखने में आता है कि कई विभागों से जुड़े होने के चलते कई बार किसी एक दो विभागों के दिलचस्पी नहीं लेने के कारण इन योजनाओं का लाभ सरकार की विज़न के अनूरूप एंड यूजर को मिल ही नहीं पाता।

नौकरशाहों ने इस चिंतन में खुले दिल से स्वीकार किया कि राज्य सरकार के विभागों में  इस समन्वय की कमी को खत्म करने की बेहद आवश्यकता है। यही वजह रही कि चिंतन शिविर  (Chintan Shivir) में तमाम ऐसे विभागों के एकीकरण या एक छत के नीचे लाने की बात हुई जिनकी कार्यप्रणाली एक दूसरे से काफी मिलती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  एवं मुख्य सचिव एसएस संधू (SS Sandhu) ने भी अपने संबोधन में अंतर विभागीय सामंजस्य पर बल दिया।

Related Post

आईआईटी गुवाहाटी

आईआईटी गुवाहाटी की ये मशीन सार्वजनिक इलाकों को करेगी कोरोना से ‘संक्रमण मुक्त’

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्ली। आईआईटी गुवाहाटी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक ऐसी सस्ती मशीन तैयार की है, जिसके जरिये इलाकों…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गोविंददेव जी की शोभायात्रा का किया शुभारंभ

Posted by - August 27, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने मंगलवार को जयपुर स्थित श्री गोविंददेव जी मंदिर में भगवान श्री गोविंददेव…
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

Posted by - October 4, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार शाम देहरादून पहुंचे। वे यहां सैनिकों…