Brahmastra

15 जून को रिलीज होगा ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर

560 0

मुंबई। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एक तरफ जहां फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे हुए हैं ।

वहीं मेकर्स ने अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का भी ऐलान कर दिया है।मंगलवार को मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 15 जून को रिलीज होगा। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का एक नया टीजर भी जारी किया है, जिसमें फिल्म के सभी महत्वपूर्ण किरदारों की झलक है।

ब्रह्मास्त्र’ के टीजर में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन की एक झलक देखने को मिली है। टीजर में मौनी और रणबीर के बीच जंग सी होती दिख रही है। मौनी राय का अंदाज भी काफी क्रूर लग रहा है।

नॉर्वे शतरंज: विश्वनाथन आनंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी मात

रणबीर कपूर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं तो वहीं आलिया भट्ट काफी सहमी सी लग रही हैं।। वहीं अमिताभ बच्चन का लुक भी देखने को मिला है। इस लुक में वह जैकेट, शर्ट और ब्लैक पैंट पहने डैशिंग लुक में दिख रहे हैं।

अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर, रणबीर कपूर, अपूर्व मेहता और नामित मुखर्जी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद साथ में यह पहली फिल्म है इससे पहले दोनों फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कुछ क्षण के साथ में नजर आये थे।

Related Post

खूंखार विलेन कहे जाने वाले अमरीश पुरी के पोते की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Posted by - November 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के खूंखार विलेन कहे जाने वाले अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने…
प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश ने अब कर दिया यह बड़ा काम, फैंस जानकर हो जाएंगे हैरान

Posted by - April 27, 2019 0
मुंबई। इंटरनेट संसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रिया बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने…
Shatrughan Sinha

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के बाद पटना साहिब से शत्रुघ्न ने किया नामांकन

Posted by - April 29, 2019 0
पटना। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मशहूर नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी आज यानी सोमवार को बिहार की…
Sanjay Dutt once again reached Lilavati Hospital for a test

एडवांस्ड स्टेज कैंसर से पीड़ित संजय दत्त एक बार फिर टेस्ट कराने पहुंचे लीलावती अस्पताल

Posted by - August 16, 2020 0
मुंबई: एडवांस्ड स्टेज में पहुंच चुके फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे जाने-माने फिल्म अभिनेता संजय दत्त को एक बार…