CM Dhami

कोविड पर नियंत्रण के लिए बूस्टर डोज अभियान चलाया जाए: सीएम धामी

332 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 (Covid-19) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा की राज्य में कोविड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

कर्नाटक पर 'सुप्रीम' फैसला

कर्नाटक पर ‘सुप्रीम’ फैसले से बढ़ी बीजेपी की चिंता, येदियुरप्पा को छह विधायकों की दरकार

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 17 अयोग्य विधायकों की याचिका पर गुरूवार को आए सुप्रीम कोर्ट के…
आणुविक विज्ञान

विद्यार्थियों ने जानी आणुविक विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला तकनी​क

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन…