Birthday party

जन्मदिन पार्टी मना रहे छात्रनेता पर बम से हमला, एक गिरफ्तार

586 0

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में संगम स्थित हनुमान मंदिर के पास इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी सोमवार रात अपने ग्रुप के साथ एक छात्र का जन्मदिन (Birthday party) मना रहे थे तभी किसी ने बम से हमला किया। इस बमबाजी में दो छात्रों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही दारागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

प्रयागराज एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी ईशान नाम के एक व्यक्ति की जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। एक अन्य समूह, जिसे वे अच्छी तरह से जानते थे, आया और उन पर बम फेक दिया। डॉक्टरों ने कहा कि तीन लोगों को चोटें मामूली हैं। हम घटना के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले के पीछे किसी पुराने कारण का संदेह है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के बीच एनडीआरएफ दस्तों को दिए निर्देश

Related Post

covid hospital

UP में अस्पतालों में कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए CMO के पत्र की आवश्यकता खत्म

Posted by - April 21, 2021 0
लखनऊ। कोरोना से अस्पतालों में गंभीर मरीजों को आ रही दिक्कतों के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग (State human rights commission)…
CM Yogi

कांग्रेस ने राजस्थान के गौरवशाली परंपराओं को नष्ट करने का किया काम: योगी

Posted by - November 1, 2023 0
अलवर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस पर राजस्थान के गौरवशाली परंपराओं को नष्ट करने का काम…
cm yogi

बेहतर करें डेंगू टेस्टिंग और प्लेटलेट्स की जांच की सुविधा: सीएम योगी

Posted by - November 12, 2022 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में डेंगू व अन्य संचारी रोगों की अद्यतन स्थिति…
Ashok Leyland

यूपी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को रफ्तार, लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का शुक्रवार को उद्घाटन

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की ओर से उठाए…