साइकिल गर्ल

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर बॉलीवुड बनाएगा फिल्म,​ किया ऐलान

1374 0

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता दें कि लॉकडाउन में बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर हरियाणा के गुरुग्राम से 1200 किलोमीटर दूर अपने घर दरभंगा (बिहार) पहुंची थी। बिहार की बेटी ज्योति की तारीफ पूरे देश में हो रही है। ज्योति ने सात दिनों में गुरुग्राम से दरभंगा तक का सफर तय किया है।

बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी ‘ज्योति’ के ऊपर  बनाने जा रहे हैं फिल्म

विनोद कापड़ी ‘ज्योति’ के ऊपर फिल्म बनाने जा रहे हैं। विनोद कापड़ी ने कहा कि फिलहाल मैं पैदल और साइकिल से जाने वाले मजदूरों पर भी शॉर्ट फिल्म बना रहा हूं, लेकिन ज्योति पर मैं एक फिल्म बनाने की तैयारी में हूं। इसके लिए मैंने उनके पिता से अनुबंध भी कर लिया है।

खेल रत्न अवार्डी मीराबाई चानू को मिल सकता है अर्जुन अवॉर्ड, महासंघ ने की सिफारिश

कापड़ी ने कहा कि ज्योति लाखों लड़कियों के लिए आज प्रेरणा हैं और ऐसे में उन पर फिल्म बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह ज्योति और उनके पिता की कहानी को अलग तरह से पेश करना चाहेंगे, क्योंकि इसमें पिता और पुत्री का संघर्ष है।

गौरतलब है कि बिहार की इस लड़की की चर्चा सात समंदर पार भी होने लगी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ज्योति को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने टि्वटर पर ज्योति की खबर को शेयर किया है और भारतीयों की सहनशीलता को सराहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि 15 साल की ज्योति ने अपने बीमार पिता को साइकिल से सात दिनों में 1,200 किमी दूरी तय करके अपने गांव ले गई।

इवांका ने आगे लिखा कि सहनशक्ति और प्यार की इस वीरगाथा ने भारतीय लोगों और साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ज्योति के इस साहसिक कदम को देखते हुए भारतीय साइक्लिंग फेडरेशन ने उन्हें ट्रायल के लिए दिल्ली बुलाया है।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने श्री रामलला दर्शन अभियान समितियों को किया सम्मानित

Posted by - June 28, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai ) ने अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा कर लौटे छत्तीसगढ़ के सभी रामसेवकों का…
'साइकिल गर्ल' ज्योति

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति ने फिर दोबारा किया बड़ा काम, गरीब बुआ की कराई शादी

Posted by - June 16, 2020 0
  पटना। लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल के कैरियर पर बिठाकर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली साइकिल गर्ल…
श्रीदेवी के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

Posted by - August 13, 2019 0
मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के बर्थडे के मौके पर एक पोस्ट लिख उन्हें याद किया। जान्हवी…
PM Modi

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर पीएम मोदी बेहद संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे है अपडेट

Posted by - November 24, 2023 0
देहरादून/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल (Uttarkashi Tunnel) में फंसे श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर भी बेहद…

इंस्टाग्राम पर जैकलीन के फॉलोअर्स पहुंचे 30 मिलियन के पार

Posted by - July 10, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उनका सोशल मीडिया इस…