अमिताभ बच्चन ने 'मदर्स डे' पर शेयर की मां की फोटो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘मदर्स डे’ पर शेयर की मां की फोटो

1368 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘मदर्स डे’ के अवसर पर सोशल मीडिया पर मां के साथ फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है। ‘मदर्स डे’ पर सभी अपनी मां से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इमोशनल मेसेज शेयर किया है। इसमें उनकी मां के साथ उनकी रेयर तस्वीर देखी जा सकती है।

‘मदर्स डे’ पर अमिताभ ने अपनी मां की तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया

अमिताभ बच्चन की मां उनके बेहद करीब थीं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मदर्स डे पर अमिताभ ने अपनी मां की तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया है। इसके साथ ही कोरोना से जुड़ा एक जरूरी मेसेज भी पोस्ट किया है।

पहले पोस्ट में अमिताभ ने लिखा है जब आप ठीक नहीं होते थे, वही आपकी तबीयत ठीक करती थी? इस मदर्स डे चलिए वापस उन्हीं पुराने दिनों की ओर लौटते हैं और अपनी परेशानी अपने प्रियजनों से परेशानी शेयर करते हैं। कोरोना से लड़ना है, डरना नहीं है।दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है हर दिन मदर्स डे है, दुनिया की सबसे खूबसूरत मां मेरी अम्मा जी को समर्पित। इस वीडियो में उनकी मां तेजी बच्चन की तस्वीर भी है।

बहुत ही अच्छे तरीके से अमिताभ बच्चन ने मदर्स डे के मैसेज को कोरोना से जोड़ा

मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किया है। इन वीडियो के जरिए उन्होंने जो मैसेज दिया है वह भावुक भरा है। उन्होंने मदर्स डे के साथ-साथ कोरोना पर भी मैसेज दिया है। वह बहुत ही अच्छे तरीके से उन्होंने मदर्स डे के मैसेज को कोरोना से जोड़ा है।

Related Post

लता ने दी सुरीली अवाज से श्रद्धांजलि

अटल की पहली पुण्यतिथि पर लता ने दी सुरीली अवाज से श्रद्धांजलि, सुने ​कविता

Posted by - August 16, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर आज पूरा देश श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…

पहली बार रैम्प पर उतरीं सारा अली खान, कार्तिक और इब्राहिम ने मिलकर देखा ये गजब नजारा

Posted by - July 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।इसी बीच…