रमजान मुबारक

बॉलीवुड बोला- ‘रमजान मुबारक, बिग बी सहित इन सितारों ने दी मुबारकबाद

1187 0

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच दुनिया के कई देशों में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। रमजान की शुरुआत चांद को देखकर की जाती है। भारत में आज चांद का दीदार होने की संभावना है जिसके बाद 25 अप्रैल से रमजान का पहला रोजा रखा जा सकता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- ‘रमजान मुबारक, इस पवित्र मौके पर शांति और प्यार।’

https://www.instagram.com/p/B_VjmVCBenI/?utm_source=ig_web_copy_link

अनुपम खेर ने ट्वीट किया- ‘रमादान मुबारक, हमेशा प्यार और शांति।’

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1253517609380741123

अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा-  ‘रमजान करीम, मेरे भाइयों और बहनों। रमजान मुबारक।’

https://www.instagram.com/p/B_VFCJoFX8u/?utm_source=ig_web_copy_link

हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए लिखा ‘सब कह रहे हैं कि शनिवार को पहला रोजा है। रमजान बस आ ही गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में आप सब के लिए दुआ करती हूं। जरूरतमंदों की मदद करें और घर से ही इबादत करें।’

https://www.instagram.com/p/B_U5bIHjfYU/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेता अली फजल ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘रमजान मुबारक, सुरक्षित रहें। मैं भी घर पे ही हूं। कल परसों शायद अगर जाने दिया गया तो निकलूंगा थोड़ा राशन लेने। अगर नहीं जाने दिया गया तो भी ठीक है।’

https://twitter.com/alifazal9/status/1253362731106725888

Related Post

CM Teerath Singh Rawat

CM तीरथ पहुंचे हरिद्वार, गंगा पूजन के बाद किया 120 करोड़ के कुंभ कार्यों का लोकार्पण

Posted by - March 20, 2021 0
 हरिद्वार । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह (CM Teerath Singh) रावत शनिवार को हरिद्वार भ्रमण पर हैं। उन्होंने आज सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट…
CM Bhajan lal Sharma

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted by - June 13, 2025 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद निधन…

आसान नहीं सिद्धू की राह! सुनील जाखड़ ने कल बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Posted by - July 18, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने कल चंडीगढ़ में पार्टी विधायकों और जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई…