कोरोनावायरस

कोरोनावायरस के खिलाफ जंग को तैयार बॉलीवुड, बनाया ये वीडियो

973 0

मुंबई। कोरोना वायरस दुनिया के करीब 150 से अधिक देशों में फैल चुका है। अभी तक अकेले भारत में ही इसके करीब 206 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस वायरस का कोई सटीक इलाज तो नहीं है, लेकिन इससे बचाव करना ही एक मात्र रास्ता है।

अमिताभ बच्चन के साथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने मिलकर एक वीडियो बनाया

ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के कई स्टार्स मिलकर आपको समझाने आए हैं। अमिताभ बच्चन के साथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने मिलकर एक वीडियो बनाया है। जिसमें सभी कोरोना वायरस से बचने के तरीकों के बारे में समझाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है।

लखनऊ : डीएम ने इन क्षेत्रों में 23 मार्च तक किया बंदी का एलान, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

यह वीडियो अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘COVID-19 को लेकर फिल्म फैटर्निटी आपसे निवेदन करती है और आपको सावधान करती है। फिल्म इंडस्ट्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का एक प्रयास।

देखें अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो-

फिल्म इंडस्ट्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का एक प्रयास

इस वीडियो में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार और अजय देवगन नजर आ रहे हैं। यह सभी मिलकर कोरोना से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते नजर आ रहे हैं, जिसमें हाथ धोना, छींकते या खांसते समय टिशू यूज करना, सेलेटाइजर इस्तेमाल करना, अच्छी डायट लेना और इन्युनिटी को मजबूत बनाए रखना, अनआवश्यक यात्रा से परहेज करना, बीमार दिख रहे शख्स से 1 मीटर की दूरी बनाए रखा, बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखना, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न बढ़ाना, बिना हाथ धोए अपने आंखों या चेहरे को न छूना है।

वीडियो के जरिए फिल्म स्टार्स के इस प्रयास की खूब  हो रही है तारीफ

इस वीडियो के जरिए फिल्म स्टार्स के इस प्रयास की खूब तारीफ हो रही है। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने कोरोना से बचाव करने की सलाह देते हुए ट्विटर पर एक कविता शेयर की थी। कोरोना पर अमिताभ की कविता को भी जमकर तारीफें मिली थीं।

Related Post

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हनी सिंह बोले- मैं डर गया

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने खास अंजाद को लेकर सुर्खियों में रहती…
कोरोना से जीतनी है जंग

कोरोना से जीतनी है जंग तो अभी उठाएं ये जरूरी कदम, कोसों दूर रहेगा वायरस

Posted by - July 17, 2020 0
  लखनऊ। कोरोना संक्रमण और मौसमी बीमारियों के लक्षण लगभग समान हैं। ऐसे में सामान्य व्यक्ति लक्षणों को लेकर भ्रम…

जेटली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनिल कपूर सहित इन सितारों ने किए ट्वीट

Posted by - August 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। वित्त मंत्री रह चुके 66 वर्षीय अरुण जेटली का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में दोपहर…