माधुरी दीक्षित

लॉकडाउन में बेटे को कथक सिखा रही है बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

1186 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित लॉकडाउन के दौरान बेटे को कथक सिखा रही है। माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए मशहूर है।कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में रहने के बाद भी माधुरी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित वीडियो में पैरों में घुंघरू बांध कर अपने बेटे को कथक के एक-एक स्टेप बखूबी सिखाती दिखाई दे रही हैं

हाल ही में माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे को कथक सिखाती नजर आ रही हैं।माधुरी दीक्षित वीडियो में पैरों में घुंघरू बांध कर अपने बेटे को कथक के एक-एक स्टेप बखूबी सिखाती दिखाई दे रही हैं। उनके बेटे भी अपनी मम्मी की तरह कथक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B-9KrfpnSPK/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में माधुरी टीचर बनी हुई हैं तो वहीं उनके बेटे एक अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीखते नजर आ रहे हैं

वीडियो में माधुरी टीचर बनी हुई हैं तो वहीं उनके बेटे एक अच्छे स्टूडेंट की तरह डांस सीखते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी माधुरी दीक्षित ने अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये हैं, जिसमें वह घर पर या तो जिम करते हुए या फिर डांस करते हुए दिखाई देती रही हैं।

Related Post

mahima choudhary

होटल रेडिसन के नौ कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, होटल की पार्टी में शामिल हुई थीं महिमा चौधरी

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को होटल रेडिसन…

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास

Posted by - July 31, 2021 0
वहीं फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा…
आईफोन

आईफोन की बिक्री रिकॉर्ड 17 प्रतिशत गिरावट, मार्च के अंत में बिक्री बेहतर

Posted by - May 1, 2019 0
सैन फ्रांसिस्को। प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने मार्च 2019 की तिमाही के लिए वॉल स्ट्रीट के अनुमान से बेहतर आमदनी और…