शादी में यूं झूमकर नाची बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी, Video वायरल

944 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘कबीर सिंह ‘ फेम अपने पापा के साथ ‘क्यूटीपाई’ सॉन्ग पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस एक्ट्रेस का वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। कियारा आडवाणी और उनके पापा की इस कैमेस्ट्री की फैन्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B5wz7G0nkb1/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंदु की जवानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका वीडियो और फोटो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में वह फिल्म के सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों के साथ केक काटती नजर आ रही थीं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी’ भूल भुलैया 2′ के अलावा वे अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में भी साथ दिखेंगी। जो 2020 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। बता दें कि कियारा आडवाणी ने तेलुगू फिल्म ‘भारत अने नेनू’ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में वह साउथ के दिग्गज एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आई थीं। इसके साथ फिल्म ‘कबीर सिंह’ से कियारा आडवाणी को काफी पापुलर हुई थी।

Related Post

GST

जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 90917 करोड़, पिछले वर्ष की तुलना में नौ फीसदी कम

Posted by - July 1, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1.0 के तहत आर्थिक गतिविधियां शुरू किये जाने से जीएसटी राजस्व संग्रह में बढोत्तरी…
भाजपा सांसद की बची जान

बीजेपी सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जान

Posted by - November 10, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त…