राहुल देव के पिता का निधन

बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

1532 0

मुंबई। एक्टर राहुल देव के पिता का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। राहुल ने इंस्टाग्राम पर पिता संग फोटो शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी है। तस्वीर में राहुल देव अपने पिता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। राहुल ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘पापा आपकी हमेशा याद आएगी। पांच दिन पहले 91 साल की उम्र में वह हम सबको छोड़कर चले गए। वह एक साधारण और दयालु किस्म के इंसान थे। खुद को धन्य महसूस करता हूं कि मैं उनका बेटा हूं।’

https://www.instagram.com/p/BwhX4Z_B16y/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज के लिए विवेक ऑबेरॉय ने शिरडी में की पूजा-अर्चना 

आपको बता दें राहुल के भाई मुकुल देव ने भी पिता के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल देव टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेता मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सिंगर सपना 

जानकारी के मुताबिक राहुल देव ने साल 2000 में आई फिल्म ‘चैम्पियन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो फिल्म ‘अशोका’, ‘ओमकारा’, ‘ढिशूम’ और ‘मुबारकां’ में भी नजर आ चुके हैं।

Related Post

चंदौली में किया नामांकन

चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय ने किया नामांकन, मौजूद रही योगी सरकार

Posted by - April 24, 2019 0
चंदौली।  लोकसभा सीट से बुधवार यानी आज बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम योगी…
Kangana Ranaut

मैं सुप्रीम कोर्ट से भी पूछना चाहती हूं कि यह क्या मध्यकालीन युग है : कंगना

Posted by - January 8, 2021 0
मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक तौर पर शोषण आरोप लगाया है। कंगना ने बताया…