बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने की खुदकुशी!

1408 0

मनोरंजन डेस्क.  बॉलीवुड के जाने-माने सीनियर एक्टर आसिफ बसरा ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस खबर को सुनकर इस समय पूरी इंडस्ट्री शॉक में है. आसिफ ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में स्थित एक कैफे में खुदकुशी की है. खबर मिलते ही फॉरेसिंक टीम और पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है. पुलिस को अभी तक आसिफ के सुसाइड करने के असली वजह का पता नहीं चला है.

रूसी संस्थान ने किया दावा, Sputnik V वैक्सीन कोरोना पर 92 प्रतिशत प्रभावी

आसिफ को धर्मशाला में एक निजी परिसर में लटका पाया गया था. आसिफ धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोड़ पर बीते 5 सालों से किराए के मकान में रह रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है. कांगड़ा के पुलिस एसएसपी विमुक्त रंजन ने इस बारे में पुष्टि की है.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर आसिफ बसरा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकले थे. इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही चेन से फांसी लगा लिया. शुरूआती जांच और पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक आसिफ डिप्रेशन में थे और कई दिनों से अकेले-अकेले रहते थे.

आसिफ बसरा भारतीय फिल्म, टेलीविजन और थिएटर एक्‍टर हैं. उन्हें कॉमेडी फिल्म आउटसोर्स्ड में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है. वह मूल रूप से अमरावती के रहने वाले हैं. आसिफ बसरा कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके हैं. फिल्मों की बात करें तो ‘परजानियां’ और ‘ब्लैक फ्राईडे’ में काम कर चुके हैं. चर्चित फिल्म की बात करें तो आसिफ ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘जव वी मेट’ में नजर आ चुके हैं.उन्‍होंने ‘कृष 3’ और ‘हिचकी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था.उनकी हालिया वेब सीरीज की बात करें तो वह एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में भी नजर आ चुके हैं.

Related Post

तीन दुर्लभ आदिवासियों को बचाने की अपील

यूनेस्को ने 70 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा बोलने वाले तीन आदिवासियों को बचाने की अपील

Posted by - April 22, 2020 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी जी 70 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा बोलने वाले तीन आदिवासियों को बचा लीजिए। अंडमान निकोबार में…

करवाचौथ व्रतः जानें कितने बजे लगेगी चौथ, चंद्रोदय का क्या रहेगा समय

Posted by - October 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क। पति की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार यानी 17 को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रोदय 8…

उन्नाव दुष्कर्म कांड: पीड़िता के लिए न्याय मांग रहीं जया का ठहाके लगाते हुए फोटो वायरल

Posted by - July 31, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। उन्नाव रेप केस में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने आवाज उठाई थी। इसी…
मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम

लखनऊ के सरकारी स्कूलों का होगा काया-कल्प, मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम ने की बैठक

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में लखनऊ के सरकारी स्कूलों का काया-कल्प के लिए बुधवार को बैठक हुई। बैठक…

बर्थडे स्पेशल: विवादों को आज भी गंभीरता से नहीं लेते हैं महेश भट्ट

Posted by - September 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड क्व जानेमाने एक्टर महेश भट्ट 20 सितंबर यानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन दिनों…