बहनोई के घर लटकता मिला साले का शव

बहनोई के घर लटकता मिला साले का शव

1060 0

आलमबाग कोतवाली इलाके में अपने जीजा के घर रहने आए साले ने घर में लगे लोहे के एंगल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं युवक को फंदे पर लटका देख मृतक के बहनोई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आग से झुलस कर किशोरी तीसरी मंजिल से गिरी

आलमबाग कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मूल रूप से डिगुरपुर थाना बक्सी का तालाब  निवासी 19 वर्षीय लवलेश पुत्र बुद्धीलाल बीते करीब एक माह पूर्व काम के सिलसिले में आया था और एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम कर रहा था। सोमवार सुबह लवलेश ने आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित अपने बहनोई के मकान संख्या 55/65 बिहार नगर गढी कनौरा में लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक को फंदे पर लटका देख बिहार नगर गढ़ी कनौरा निवासी बहनोई मोनू पुत्र राम नाथ ने पुलिस को कन्ट्रोल रूम पर जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक  दो भाई बडा भाई लवकुश व मृतक लवलेश सहित तीन बहनें हैं।

 

Related Post

One Stop Center

महिलाओं का ‘संकटमोचक’ वन स्टॉप सेंटर का विस्तार करेगी योगी सरकार, खुलेंगी 17 नई यूनिट

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए एक और…
CM Yogi

पहली बार कश्मीर में चुनी गई सरकार ने संविधान को साक्षी मानकर शपथ ली हैः सीएम

Posted by - November 12, 2024 0
अकोला /नागपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराष्ट्र वासियों को सचेत किया कि रामनवमी-गणपति शोभायात्रा पर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

Posted by - January 3, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां संदिग्ध लोगों पर…