Kushinagar

नारायणी नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, नौ महिलाएं डूबी

605 0

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) के खड्डा इलाके में बुधवार को नारायणी नदी (Narayani River) में यात्रियों से भरी नाव (Boat) पलटने से 10 लोग डूब गए। हादसे में डूबे लोेगों में नौ महिलाएं शामिल हैं, जिनमे से तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सात लोगों को बचा लिया गया है। खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास गंडक नदी में बुधवार सुबह नाव पलट गई। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है।

बताया जा रहा है कि सभी महिला मजदूर हैं जो नाव से नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने गईं थीं तभी घटना की शिकार हो गई। हादसे के बाद नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने सात महिला मजदूरों को निकाल लिया, तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।

यह भी पढ़ें: 14 वर्ष के किशोर ने हैवानियत की हदे पार, मासूम बच्ची से किया बलात्कार

सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी की गयी जहां तीन लोगों के शव मिले। मरने वालों में 2 युवती तथा 1 महिला हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है, अधिकारियों का कहना है कि नाव पलटने की जांच कराई जाएगी। सीएम योगी ने कुशीनगर में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के बाद उबर-ओला ने दिया झटका

Related Post

CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक व आर्थिक क्षमताओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government)  प्रदेश की…
Scholarship

योगी सरकार का एससी-एसटी छात्रों को बड़ा तोहफा, इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

Posted by - September 29, 2023 0
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने एससी और एसटी (SC/ST) से जुड़े लाखों छात्रों को बड़ी सौगात दी…
Stubble

काम आई योगी सरकार की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति, 46 फीसद घटीं पराली जलाने की घटनाएं

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। पराली (Stubble) जलाने को लेकर योगी सरकार (Yogi Governmemt) की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति कामयाब रही। दरअसल, योगी…
Supreme Court

EVM के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर SC ने लगाई फटकार, कहा बार-बार उठाया जा रहा मुद्दा

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। चुनाव आयोग (Election Commission) ने कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में…