ब्लॉक प्रमुख चुनाव: निर्विरोध जीतेंगे भाजपा के 292 प्रत्याशी

606 0

प्रदेश के 75 जिलों में 826 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए हो रहे चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश भर में वह कम से कम 292 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं उसकी सहयोगी अपना दल को मिला लें तो यह आंकड़ा 295 पर पहुंच जाएगा।

भाजपा ने लखनऊ क्षेत्र में 61, बरेली क्षेत्र में 30, बनारस क्षेत्र में 27, गोरखपुर क्षेत्र में 44, मेरठ क्षेत्र में 29, प्रयागराज क्षेत्र में तीन, बुंदेलखंड में 19, कानपुर क्षेत्र में 30, गाजियाबाद में एक, गौतमबुद्धनगर में दो, अलीगढ़ क्षेत्र में सात, आगरा क्षेत्र में 31 और मुरादाबाद क्षेत्र में आठ सीटों पर जीत का दावा किया है।

वहीं सपा के कम से कम दस प्रत्याशी फिलहाल जीतते हुए दिख रहे हैं। लखनऊ क्षेत्र में 64 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जिसमें 61 भाजपा के हैं, एक सपा और दो निर्दलीय हैं। सपा, कांग्रेस, रालोद तथा अन्य दलों को कहीं प्रत्याशी नहीं मिले तो कई प्रस्तावक धोखा दे गए।

ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र भरे गये और उनकी जांच हुई। निर्विरोध निर्वाचन की तस्वीर शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा दोपहर तीन बजे के बाद ज्यादा स्पष्ट होगी। नामांकन के साथ आए इन रुझानों से भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।

पार्टी पदाधिकारी मान रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा अधिकांश सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस चुनाव में भाजपा का मुकाबला मुख्य रूप से सपा से है। कांग्रेस और बसपा चुनाव में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि पंचायत चुनाव में जो नतीजे लगातार आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जमीनी स्तर पर समाजवादी पार्टी की सियासत बहुत पीछे छूट गई है।

Related Post

AK Sharma

निकायों के सभी कूड़ा स्थलों से कूड़ा गंदगी हटाकर बनाना है साफ सुथरा प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - December 2, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नगरीय जीवन को ऊंचा उठाने हेतु…
Maha Kumbh

‘एडवांस्ड एआई ड्रिवन डाटा तकनीकों’ के प्रयोग से प्रभावी बनेगा महाकुम्भ मेला का सुरक्षा तंत्र

Posted by - December 21, 2024 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) महापर्व को सफल बनाने के लिए योगी…
Yogi

सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Posted by - October 12, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को…
CM Yogi

रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन: सीएम योगी

Posted by - March 14, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को रामनवमी (Ramnavami) और नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। अयोध्या में…