बीजेपी सांसद गंभीर ने रिपोर्ट कार्ड पेश कर थपथपाई अपनी पीठ

595 0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर (Gauram Gambhir) ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में किए गए कार्यों का एक रिपोर्ट कार्ड रविवार को पेश किया। उन्होंने इसमें उनके द्वारा शुरू की गई दो सामुदायिक रसोई के जरिये एक रुपये के मूल्य पर छह लाख लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया कराने का भी उल्लेख किया।

https://twitter.com/GautamGambhir/status/1419203400382652416?s=20

पूर्वी दिल्ली में किए गए विकास संबंधी और कल्याणकारी कार्यों को उजागर करते हुए गंभीर ने एक बयान में कहा कि गाजीपुर कचरा भराव क्षेत्र में 7,48,800 मिट्रिक टन कचरे का शोधन किया गया।  उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता को यह बताना मेरा कर्तव्य है कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि ने क्या किया है।  उन्हें पता होना चाहिए कि मैं अपने पक्ष में डाले गए एक-एक वोट का कर्जदार हूं और तब तक नहीं रुकूंगा जब तक मेरे निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों की आकांक्षाएं पूरी नहीं हो जातीं। ’’

तेलंगाना की सांसद कविता का वोटरो को पैसा देने पर 6 माह की कैद

बयान के अनुसार गंभीर ने वायु को स्वच्छ करने के लिए तीन प्यूरीफायर की स्थापना, यमुना खेल परिसर में उन्नत सुविधाएं और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राहत सामग्रियां वितरित की।  उन्होंने ‘मिशन वैक्सीनेट दिल्ली’ के तहत जरूरतमंदों के लिए अपने कार्यालय और कुछ झुग्गी इलाकों में टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया।  इसके साथ ही उन्होंने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी वितरित किए।

Related Post

Keshav Maurya

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

Posted by - May 28, 2026 0
लखनऊ: आज केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं ग्रामीण विकास और…
CM Yogi

जनता नहीं अब अपराधी कर रहे पश्चिमी यूपी से पलायन : सीएम योगी

Posted by - March 28, 2024 0
मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर । बीजेपी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का पश्चिमी यूपी में धुआंधार प्रचार अभियान दूसरे दिन भी…
BJP MLA Dr radha mohan das agarwal

भाजपा MLA ने वैक्सीन के दाम पर उठाया सवाल, कहा-तुम तो डकैतों से भी बदतर हो

Posted by - April 22, 2021 0
गोरखपुर। बीजेपी विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने कोवीशील्ड वैक्सीन के दामों पर सवाल उठाए हैं।…
CM Yogi

सीएम संग दीपोत्सव मनाने को वनटांगियों में छाई है उमंग की बेकरारी

Posted by - October 18, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नम्बर तीन…