BJP सांसद और पूर्व PM ने इकॉनमी को लेकर जताई चिंता, कहा- 5 ट्रिलियन इकॉनमी असंभव

663 0

अर्थव्यवस्था के मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चिंता जताई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी को असंभव बताया तो पूर्व पीएम ने कहा- अर्थव्यवस्था के लिए कठिन समय आ रहा।स्वामी ने ट्वीट कर कहा- अगर मैं 2019-20 से 2024-25 तक देश की जीडीपी को दोगुना करके 5 ट्रिलियन डॉलर करने की बात करूं तो इसके लिए मुझे हर साल जीडीपी विकास दर 14.8 प्रति वर्ष की जरूरत होगी।

उन्होंने आगे कहा- अगर मैं ये कहूं कि मौजूदा आर्थिक नीति उस दर को कभी हासिल नहीं कर पाएगी तो क्या मैं मोदी के खिलाफ बोल रहा हूं। दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- सरकार को तैयार रहना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था का हाल 1991 जैसा ही होने वाला है।अगर मैं यह कहूं कि मौजूदा आर्थिक नीति उसे दर को कभी हासिल नहीं कर पाएगी। तो क्या मैं मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहा हूं? क्या मुझे गैलीलियो वाली समस्या है?

किसान अनदेखी करने वालों को सबक सिखाना जानता है- किसान नेता ने केंद्र को चेताया

वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी भारत की गिर रही अर्थव्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आने वाले वक्त में देश की अर्थव्यवस्था का हाल साल 1991 जैसा हो सकता है।इसलिए मोदी सरकार को सतर्क रहना चाहिए। यह वक्त खुशी जाहिर करने का नहीं। बल्कि आत्ममंथन करने का है। आने वाला वक्त साल 1991 के आर्थिक संकट से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।पूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि कोरोना महामारी के वजह से देश के करोड़ों लोग अपनी नौकरियां खो चुके हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी भारी संकट चल रहा है। कोरोना महामारी में देश के लोगों को जो देखना पड़ा है, वैसा नहीं होना चाहिए था।

Related Post

Savin Bansal

डीएम के निर्देश, चकराता ब्लाक में छूटे 208 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए विशेष शिविर

Posted by - June 28, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…
CM Yogi listened to PM's 'Mann Ki Baat' in New Delhi

पीएम ने की यूपी के रिकॉर्ड ब्रेकर खिलाड़ियों और हनी उद्यमियों की प्रशंसा

Posted by - May 25, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 122वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों…
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के CM ने प्रयागराज में श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा

Posted by - February 9, 2025 0
प्रयागराज/जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी…
AK Sharma

निकयों में कूड़े के ढेर व गन्दगी दिखने पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी सख्त कार्यवाही: एके शर्मा

Posted by - September 11, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा स्वच्छता…