पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने लिया फैसला

784 0

बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है। तीरथ सिंह रावत के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के खटीमा से विधायक हैं, आज ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। भाजपा विधायक दल ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में उनके नाम की घोषणा की। बता दें कि कल ही तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है, वे करीब 4 महीने सीएम रहे।

धामी को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र-गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का राजनीतिक शिष्य़ माना जाता है। विधायक दल की बैठक में नाम का ऐलान होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने दावा पेश किया। कल शपथग्रहण समारोह होगा। आरएसएस के करीबी माने जाने वाले पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे दो बार खटीमा से विधायक चुने जा चुके हैं। धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले में हुआ था।

बीजेपी के सभी विधायकों की दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई गई थी। दिल्ली से पार्टी आलाकमान ने बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को देहरादून भेजा था। पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होते ही पिछले कई दिनों से राज्य में चल रहा सियासी संकट भी खत्म हो गया है। यह संकट उस समय शुरू हुआ था, जब केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब किया था।

Related Post

CM Yogi

एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

Posted by - January 17, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
Pushkar

उत्तराखंड के महानायक पुस्तक का धामी ने किया विमोचन

Posted by - April 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ (Uttarakhand…

ऊप चुनाव: सभी कील कांटे दुरूस्त करने में जुटी भाजपा, नड्डा से मुलाकात करेंगे सभी BJP संसद

Posted by - July 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश से आने वाले बीजेपी सांसद बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। यूपी में अगले…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025: पीएम मोदी के आगमन से पूर्व पूरा होगा रोड्स के रिन्यूअल का काम

Posted by - December 1, 2024 0
प्रयागराज। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन से पूर्व महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों को पूरा…
ANIL DESHMUKH

देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परमबीर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सियासी तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के…