बीजेपी MLA बम लेकर घूम रहे और SP हाथ जोड़े खड़े हैं, वीडियो वायरल

677 0

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार अपने आलोचकों के निशाने पर है।15 से अधिक जिलों से हिंसा की घटना सामने आई, मारपीट की हिंसक घटनाओं समेत गोली और बम के इस्तेमाल की खबरें आईं।इसी मुद्दे पर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘उत्तरप्रदेश में भाजपा विधायक बम लेकर घूम रहे हैं! क्या अब भी दिल्ली की मीडिया सोती रहेगी?’उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें शामिल एक वीडियो में गोलियों की आवाज के बीच इटावा के एसपी भाजपा विधायक के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं।

सूर्य प्रताप सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किया है जिसमें चुनाव प्रक्रिया में हुई हिंसा के वीडियोज भी संलग्न हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘उत्तरप्रदेश में भाजपा विधायक बम लेकर घूम रहे हैं! क्या अब भी दिल्ली की मीडिया सोती रहेगी?

सूर्य प्रताप सिंह ने एक और ट्वीट किया जिसमें शामिल एक वीडियो में गोलियों की आवाज के बीच इटावा के एसपी भाजपा विधायक के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिटायर्ड आईएएस ने लिखा, ‘गोलियों की आवाज आ रही है, पर भाजपा विधायक हैं तो SP सिटी हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को हटवाने की गुहार लगा रहे हैं। विपक्ष का कोई होता तो अब तो हाथ-पांव तोड़ दिए जाते। सत्ता के आगे घुटने टेक चुके प्रशासन की दयनीय स्थिति का नजारा आप भी देखिए।’

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1413790602018263043?s=19

इस वीडियो को शेयर करते हुए सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा, ‘इटावा SP सिटी का कबूलनामा- “मुझे थप्पड़ मारा, भाजपा विधायक और ज़िला अध्यक्ष बम लेकर आए हैं” आप आखिर क्या करवाना चाहते हैं योगी आदित्यनाथ जी? देश के गृहमंत्री अमित शाह जी संज्ञान लें। पुलिस बल की भी जान ख़तरे में है। एक ब्लॉक प्रमुख के लिए क्या UP में खून बहेगा?’

Related Post

Maha Kumbh

योगी सरकार ने महाकुम्भ में स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर कराई पुष्पवर्षा, अभिभूत श्रद्धालु बोले – जय श्री राम

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान के दिन सोमवार को संगम तट पर…
natural farming

नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी, अन्नदाता को ‘आरोग्यदाता’ बनाएगी योगी सरकार

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए योगी सरकार ने बड़ी पहल…

आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी

Posted by - June 24, 2021 0
अवमानना मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश होने के लिए सूरत…