​​​​​​​BJP मंंत्री की नागरिकता के बाद उनकी शैक्षिक योग्यता पर उठे सवाल, वेबसाइट से गायब हुई डिग्री

756 0

केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों मंत्रिमंडल विस्तार में कूच बिहार से भाजपा सांसद नीशिथ प्रमाणिक को बतौर गृह राज्य मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। सांसद होने के बावजूद उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा, वहां जो हलफनामा दिया उसमें उनकी सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता दसवीं है। लेकिन लोकसभा की वेबसाइड पर उनकी शैक्षिक योग्यताा बीसीए है, जो उन्होंने बालाकुरा जूनियर बेसिक स्कूल से हासिल की।

विपक्ष ने हलफनामें एवं वेबसाइट में अंतर देखा तो हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा की वेबसाइट से उनकी शैक्षिक योग्यता को ही हटा दिया गया। इसके पहले टीएमसी सांसद ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाते हुए उन्हें बांग्लादेशी बताया था, कहा था कि पढ़ाई करने यहां आए और वापस ही नहीं गए।

निसिथ प्रमाणिक अपनी राष्ट्रीयता के सवाल पर चुप क्यों हैं? यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे कई लोग इन दिनों पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में उठा रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को ‘निराधार’ करार दिया है।  केंद्रीय मंत्रिमंडल के हालिया फेरबदल में गृह और खेल राज्य मंत्री बनने के बाद , प्रमाणिक पर उनकी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उनकी नागरिकता के बारे में एक के बाद एक आरोप लगाए गए हैं।

लालू ने की मुलायम से मुलाकात, बोले- गरीबी, बेरोजगारी के खिलाफ हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है

नया विवादउस वक्त शुरू हुआ जब बांग्लादेशी मीडिया में प्रमाणिक की नियुक्ति को लेकर उनके ‘पैतृक गांव’ में हर्षोल्लास समारोहों की रिपोर्टों प्रकाशित हुई। असम कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बावजूद इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है।  प्रमाणिक को अभी जवाब देना बाकी है।  भाजपा के सूत्रों का कहना है कि उनकी चुप्पी बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को ऑक्सीजन देने का काम कर रही है।  कूचबिहार में भी मामला तूल पकड़ रहा है।

Related Post

उत्तराखंड: भाजपा मंत्री का दावा, हमने ऐसा ऐप बनाया है कि वह बारिश को भी कंट्रोल कर लेगा

Posted by - August 31, 2021 0
उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है जिसमें वे बारिश को कंट्रोल करने…
cm yogi

श्रम कानून सरलीकरण: फैक्ट्री लाइसेंस अवधि बढ़ाने और महिलाओं को अधिक अवसर देने का प्रस्ताव

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र के अनुरूप आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश…
शिवराज

सुन लें पिट्ठू कलेक्टर, जल्दी आएंगे हमारे भी दिन – शिवराज सिंह चौहान

Posted by - April 25, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा के उमरेठ में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने से राज्य की…
UP Budget

Budget 2024: उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ। ‘उत्सव, उद्योग और उम्मीद, यही है नये यूपी की तस्वीर।’ यूपी विधानसभा में बजट (Budget) प्रस्तुत किये जाने के…