भाजपा महिला नेता की बाइक सवार ने चेन लूटी

भाजपा महिला नेता की बाइक सवार ने चेन लूटी

881 0

तालकटोरा इलाके मॉर्निंग वॉक पर निकली भाजपा की महिला नेता की सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ई-ब्लॉक निवासिनी शकुंतला निगम भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में वह टी.एस.सी मैम्बर भारत सरकार में हैं। गुरुवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। जहां से लौटते समय घर के पास ही एक युवक ने उन पर झपट्टा मार दिया। महिला कुछ समझ पाती, इसके पहले ही बदमाश उनके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला।

हरीश रावत को लेकर चिंतित दिखे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र , केंद्रीय मंत्री को किया फोन

कुछ ही दूरी बाइक स्टार्ट खड़ी किए अपने साथी के साथ भाग निकला। पीड़ित महिला चीखने लगी। आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया, लेकिन तब तक बदमाश इलाके से नदारद हो चुके थे। पीड़िता ने बताया बदमाश लाल रंग की अपाचे बाइक से थे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस लूटेरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

 

Related Post

tapsi pannu

‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में तापसी का होगा दमदार रोल

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल…
WHO

मां के दूध से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं : डब्ल्यूएचओ

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए कोविड-19…