Drishti Patra

Goa Municipal Elections : पणजी की 30 में से 25 सीटों पर भाजपा आगे, पांच पर कांग्रेस को बढ़त

676 0
पणजी। गोवा में सोमवार को नगर निकाय के चुनावों के लिए मतगणना जारी है। गोवा की छह नगर पालिकाओं, पणजी सिटी कॉर्पोरेशन के 30 वॉर्डों, 22 पंचायत वार्डों और एक जिला पंचायत सीट के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था। मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी सामने आने लगे हैं।
गोवा के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP ) जोरदार सफलता हासिल करती दिख रही है। भाजपा  (BJP )  ने राजधानी पणजी के निगम चुनावों की 30 में से 25 सीटों पर भी बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा (BJP ) ने ने अतनासियो मोनसेरेट की ओर से तैयार किए गए पैनल को समर्थन दिया था। इस पैनल में बीजेपी (BJP )  के कुछ पुराने लोग शामिल हैं और इसके अलावा अटानासियो मोनसेरेट के साथ पार्टी का दामन थामने वाले कुछ नेता भी हैं।

पं. बंगाल विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

कोरोना महामारी की वजह से लंबे वक्त से गोवा में निकाय चुनाव लंबित थे। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और वहां से 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने का आदेश मिला। इसके बाद शनिवार को एक नगर निगम, 6 नगर पालिका और 17 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें रिकॉर्ड 82.59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 22 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है।

पणजी के विधायक अतनासियो मोंसेरेट के बेटे रोहित मॉन्सेरेट ने भी पणजी निकाय चुनाव लड़ा था। अतनासियो मोंसेरेट पहले कांग्रेस में थे। साल 2019 में मोंसेरेट के नेतृत्व में ही कांग्रेस के विधायकों का समूह बीजेपी में शामिल हो गया था। तब कांग्रेस के कुल 10 विधायकों ने बीजेपी में एंट्री मारी थी, उनमें से एक अटानासियो मोनसेरेट भी हैं, जिनका पणजी में अच्छा प्रभाव माना जाता है। साल 2018 की मई में पणजी के लिए हुए उपचुनाव में मोंसेरेट जो उस समय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे, उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलियंकर को हराया था। यह 26 सालों में उनकी पहली हार थी।

Related Post

CM YOGI IN BEHRAICH

बहराइच: सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- स्वाधीनता की रक्षा के लिए वीरों ने दिए प्राण

Posted by - March 27, 2021 0
बहराइच । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को बहराइच पहुंचे। केडीसी में आयोजित समारोह में सीएम ने…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह का कांग्रेस पर हमला: भाजपा ने विकास को दी गति

Posted by - September 1, 2024 0
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार के…
Chardham yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

Posted by - September 20, 2024 0
बदरीनाथ/केदारनाथ धाम। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम…
AK Sharma

पौधों के रोपण व संरक्षण से प्रकृति और धरती की सेवा के साथ होती है आर्थिक समृद्धि भी: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…