Shivpal Yadav

शिवपाल पर बीजेपी खेलेगी दांव, भतीजे के बगल में चाचा को मिलेगी कुर्सी

546 0

लखनऊ: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत तेजी से बदलती दिख रही है। चाचा शिवपाल (Shivpal Yadav) और भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की लड़ाई का सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है। BJP शिवपाल के सहारे समाजवादी पार्टी (SP) के खिलाफ बड़ा रणनीतिक दांव चल सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि शिवपाल यादव की भाजपा से बढ़ती नजदीकी उन्हें यूपी विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा सकती है।

पार्टी रणनीतिकारों ने जिस तरह सपा खेमे में सेंध लगाते हुए विधायक नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया था, वैसा ही कुछ शिवपाल के मामले में भी करने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो शिवपाल यादव सदन में अपने भतीजे और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नजदीक बैठेंगे क्योंकि विधान सभा उपाध्यक्ष की सीट सदन में ठीक नेता प्रतिपक्ष के बगल में ही होती है।

यह भी पढ़ें: युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास: धामी

Related Post

साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधिक अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) का फैसला अपने पक्ष में आने के बाद भी अब साइरस मिस्त्री…
CM yogi adityanath

…तो जल्द होगी यूपी के सरकारी विभागों में 50 हजार पदों पर भर्ती

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ।  यूपी के सरकारी विभागों में रिक्त करीब 50 हजार पदों पर जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। मुख्यमंत्री योगी…