CM Yogi

भाजपा ने बाबा साहब के सपनों को वास्तविकता में बदला- सीएम योगी

210 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े मामलों पर विपक्ष और कांग्रेस को सख्त जवाब दिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए डॉ. अंबेडकर के विजन को साकार करने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

साथ सीएम योगी (CM Yogi)ने कांग्रेस और विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस बातें तो खूब करती है, लेकिन पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने में लगातार विफल रही है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के समानता के सपने को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आरक्षण का विस्तार करने, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में नए अवसर पैदा करने जैसी नीतियों को लागू कर दलित और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने कहा कि भाजपा की नीतियां डॉ. अंबेडकर के विचारों को केवल भाषणों में सीमित रखने के बजाय उन्हें जमीन पर लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन ने न केवल पिछड़े समुदायों के लिए अधिक अवसर प्रदान किए, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सफलता हासिल की है।

Related Post

Aspirational Development Block

योगी मॉडल से एस्पिरेशनल से इंस्पिरेशनल बन रहे यूपी के विकास खंड

Posted by - January 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी लगन से आकांक्षात्मक विकास खंडों (Aspirational Development Block) की…
CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन

Posted by - March 1, 2026 0
वाराणसी: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।…

राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव…