cm yogi

चौधरी चरण सिंह के प्रयासों को आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार: सीएम योगी

430 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने गांवों के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ अन्नदाता किसानों को जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया है।

उनका मानना था कि देश के विकास का मार्ग गांवों की गलियों और खेतों से ही प्रशस्त होता है। यही नहीं केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार किसानों के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए चौधरी साहब के प्रयासों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रत्येक किसान के जीवन में खुशहाली है।

बजट में बुनकरों पर योगी सरकार का फोकस

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के जीवन में भी व्यापक परिवर्तन करने का कार्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में किया है। हमारी सरकार ने कोविड के दौरान भी प्रदेश की 119 चीनी मिलों का चलाकर अब तक एक लाख 73 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया है। चौधरी साहब की कर्मभूमि में रमाला चीनी मिल की स्थापना और संचालन किया। मुंडेरवा और पिपराइच की चीनी मिलों का नए सिरे ने संचालन किया गया।

इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई प्रमुख नेताओं ने विधान भवन परिसर में मौजूद रहे।

Related Post

Supreme Court on Corona Cases

राष्ट्रीय संकट पर मूक दर्शक बने नहीं रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 28, 2021 0
नयी दिल्ली।  कोविड-19 मामलों में बेतहाशा वृद्धि को राष्ट्रीय संकट बताते हुए उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा…
Suresh

प्रधानमंत्री जनधन योजना में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान परः वित्त मंत्री

Posted by - April 19, 2022 0
लखनऊ: कोरोना के बावजूद उत्तर प्रदेश (UP) ने काफी बेहतर वित्तीय प्रबंधंन किया है जिसकी सब जगह सराहना भी हुई…
AK Sharma

नये कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक अड़ंगा भी बर्दाश्त नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को सख्त निर्देश देते…