सपा-बसपा गठबंधन से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

1592 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में सपा बसपा गठबंधन से निपटने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद विस्तारकों, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और सह प्रभारियों के साथ मैराथन बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन के तुरंत बाद ही यूपी के नेताओं के साथ अलग से गोपनीय बैठक की और अपनी रणनीति से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें :-गठबंधन के बाद बदले सुरों से चुनावी नारों की तान 

आपको बतादें भाजपा अखिलेश यादव व मायावती के मूल वोट बैंक से इतर पिछड़ी व दलित जातियों को लुभाने की खास कोशिश करेगी। इससे बचने के लिए पार्टी ने इसे यादव-जाटव गठबंधन के रूप में प्रचारित करने की भी रणनीति बनाई है।वहीँ पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ आए गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलित वोटों को हर हाल में सहेजने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें :-सपा – बसपा के बाद यूपी में ये पार्टी करेगी गठबंधन 

जानकारी के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि वे सपा-बसपा गठबंधन से बिना विचलित हुए अपने कार्यक्रमों और अभियानों को मजबूती से चलाएं। उन्होंने कहा कि मत प्रतिशत को 50 फीसदी तक ले जाने के लिए यह जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के मतदान वाले दिन अपने सभी वोटरों को सुबह तीन घंटे के अंदर 10 बजे तक वोट डलवाएं। चिंता इस बात की है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीते दो चुनाव में पार्टी के पक्ष में खड़ा हुआ गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलित वोट बैंक में कहीं सेंध न लग जाए।

 

Related Post

CM Yogi

ओडीओपी और ओडीओसी योजनाएं लोकल टू ग्लोबल मॉडल का जीवंत उदाहरण हैं – सीएम योगी

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ। राज्यपाल के अभिभाषण पर विधान परिषद में धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
AK Sharma participated in the Unity March program in Jaunpur.

ऊर्जा मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र की एकता और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता दिवस…

प्रियंका गांधी का मास्टर प्लान तैयार, अब लखनऊ से संभालेंगी मोर्चा

Posted by - September 30, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुराना गौरव दिलाने के लिए संकल्पित पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना…
सपना चौधरी

बीजेपी का प्रचार करने के बाद अब इस अंदाज में दिखी सपना चौधरी

Posted by - April 24, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं। भाजपा प्रत्‍याशी और भोजपुरी सिंगर…
CM Yogi participated in the rajtilak ceremony of Lord Shri Ram.

बदले नामों से मौजूद हैं रामायण व महाभारत के खल पात्र : सीएम योगी

Posted by - October 2, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने…