BJP

विवादित बयान देने पर बीजेपी ने नूपुर शर्मा को किया निलंबित

644 0

नई दिल्ली: भाजपा (BJP) ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नूपुर (Nupur) ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। भाजपा (BJP) ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी कर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है।

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आजादी के 75वें साल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना लगातार मजबूत हो रही है। हमारी पहली प्राथमिकता अखंड भारत और विकास है। देश की एकता बनी रहे, इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं : बीजेपी

पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विवादित टिप्पणी के बाद बयान जारी किया।

नवीन पटनायक की नई कैबिनेट के 21 मंत्रियों ने ली शपथ

नुपूर ने पैगंबर साहब पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

संत कबीर का पूरा जीवन मानव श्रेष्ठता का उदाहरण : रामनाथ कोविंद

Related Post

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोहराया मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का संकल्प

Posted by - March 1, 2021 0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…
CM Yogi

भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा ‘संविधान हत्या दिवस’ : सीएम योगी

Posted by - July 12, 2024 0
लखनऊ । केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (SamvidhaanHatyaDiwas) घोषित किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी…
Rooftop Solar

यूपी में 3.93 लाख घरों की छत बनी बिजलीघर, बना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Posted by - March 2, 2026 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा विस्तार का अग्रणी…
Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: ऐप बेस्ड ‘वॉटर मॉनिटरिंग मैनेजमेंट सिस्टम’ बनेगा जल प्रबंधन का आधार

Posted by - October 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनवरी 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ (MahaKumbh) को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम…