Bangal BP

मिथुन के रोड शो को नहीं मिली परमीशन, नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

899 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां आज प्रचार में जी-जीन से जुटी हैं। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को आज बेहला पश्चिम में बीजेपी उम्मीदवार सुरबंती चटर्जी के समर्थन में रोड शो करना था। इससे इतर गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग जगहों पर चार रोड शो करेंगे तो वहीं, सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगी।

बता दें, आज वेटरन एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)  का रोड शो होना था, लेकिन पुलिस की अनुमति नहीं मिलने पर मिथुन का रोड शो रद्द कर दिया गया है। परमीशन ना मिलने पर पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी में काफी असंतोष व्याप्त है। नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज परनाश्री पुलिस स्टेशन के सामने विरोध-प्रदर्शन भी किया।

बता दें, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)  को आज बेहला पश्चिम में बीजेपी उम्मीदवार सुरबंती चटर्जी के समर्थन में रोड शो करना था। इससे इतर गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग जगहों पर चार रोड शो करेंगे तो वहीं, सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगी।

बता दें, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग होगी. ये चुनाव पांच जिलों हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में फैले 44 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं।

कई बड़े नेताओं की किस्मत का होगा फैसला

चौथा चरण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। वहीं, बीजेपी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा स्टार प्रचारकों को चुनावी रण में उतारा जाए तो वहीं, टीएमसी से अकेले ममता बनर्जी विपक्षी पार्टी के नेताओं से लोहा ले रही हैं. मोर्चा की और से कांग्रेस और वाम दल के कई नेता चुनावी मैदान में उतरकर लोगों को लुभाने में जुटे हुए हैं।

तीसरे चरण में हुई थी 77.68 फीसद वोटिंग

पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण में भी छिटपुट हिंसा के बीच मंगलवार को जमकर वोटिंग हुई। सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे के ऊपर हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप किए लेकिन वोटरों के उत्साह में कोई कमी नहीं नजर आई. शाम 7 बजकर 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 77.68% वोटिंग दर्ज की गई थी।

Related Post

CM Yogi

भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता हैः सीएम योगी

Posted by - September 3, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण…

लखनऊ : अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धक्का-मुक्की पर BJP ने बोला हमला

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थकों और पत्रकारों के बीच झड़प होने पर सियासत गरमा…
UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…