बीजेपी सांसद ने किया सरेंडर

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बीजेपी सांसद का कोर्ट में सरेंडर

973 0

नई दिल्ली। एससी आयोग के चेयरमैन व इटावा के बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। बता दें कि मामला नौ साल पहले राजामंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने का है। इसमें उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने अगले आदेश जारी होने तक सांसद कठेरिया को बैठा लिया

रामशंकर कठेरिया को तारीख पर हाजिर न होने के कारण विशेष न्यायधीश (एमपी/एमएलए) उमाकांत जिंदल ने एसएसपी को आदेश दिया है कि कठेरिया को 13 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश किया जाए। बुधवार को सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया दीवानी कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचे। कोर्ट ने अगले आदेश जारी होने तक सांसद कठेरिया को बैठा लिया गया है।

क्‍या भारत से कारोबार समेट लेगी वोडाफोन? कम्पनी ने सरकार से मांगी मदद 

बता दें कि कठेरिया इटावा से पहले दो बार आगरा के सांसद रहे हैं। 2010 में उन्होंने आगरा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ राजामंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान ट्रेन रोकी गई थी।

पूर्व बीजेपी सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

फतेहपुर सीकरी के पूर्व भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ 2012 के आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। वह तीनों में तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने एसएसपी बब्लू कुमार को आदेश दिया है कि आरोपी को 16 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

तीनों केस स्पेशल जज (एमपी/एमएलए) उमाकांत जिंदल में चल रहे हैं। तीनों में चार्जशीट 2012 में ही दाखिल हो गई थी। कोर्ट ने एसएसपी को लिखा है कि इस मामले में जारी वारंट तामील करा लिए गए, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं।

Related Post

Savin Bansal flagged off the Doon Marathon

दून मैराथन दौड़ हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक: जिलाधिकारी

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आज दून…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्य सचिव डा. एस एस संधू (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड…
cm yogi

2017 से पहले और बाद का अंतर प्रदेश की जनता देख रही है: सीएम योगी

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
शेयर बाजार

शेयर बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स में 41,798 अंकों का उछाल

Posted by - December 20, 2019 0
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का…