BJP MLA

पंचायत चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने के लिए BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

1033 0

बांदा। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में रोजाना हजारों की तादात में कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं, सैकड़ों मौत हो रही है। कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते मरीजों को ना तो अस्पतालों में बेड मिल रहा है, ना ही ऑक्सीजन।

ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बांदा के बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से पंचायत चुनाव (Panchayat elections) की तारीखों को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पंचायत चुनावों की तारीखें आगे बढ़ा दी जाएं, क्योंकि कोरोना का संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ रहा है और स्थितियां दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही हैं।

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पत्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे पंचायत चुनाव (Panchayat elections) की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की है। अपने पत्र में प्रकाश द्विवेदी ने लिखा कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। व्यापक पैमाने पर लोग इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और थोड़ी सी लापरवाही भी जान के खतरे का कारण बन रही है। ऐसे में जनमानस में भय व दहशत का माहौल है।

इस समय पंचायत चुनाव (Panchayat elections) भी हो रहे हैं और प्रत्याशी दिन-रात प्रचार में समर्थकों सहित गांव के अंदर व बाहर गांव का भ्रमण कर रहे हैं जिससे सामाजिक दूरी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति हमारे जिले में बहुत ही दर्दनाक व भयावह हो गई है।

पहली बार यह संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने में फैल रहा है और पंचायत चुनाव (Panchayat elections) के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए जनहित में कोरोना के इस भीषण विकराल रूप को देखते हुए मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि पंचायत के चुनाव को रोक इसे तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाने की यथा विधि कार्रवाई करें।

Related Post

cm yogi

नमामि गंगे का बेहतरीन असर, अब गंगा में दिखाई देने लगी डाल्फिन

Posted by - November 1, 2022 0
ग्रेटर नाेएडा/लखनऊ। प्रदेश में पहले गंगा का सबसे क्रिटिकल प्वाइंट कानुपर हुआ करता था, लेकिन आज नमामि गंगे प्रोजेक्ट से…
Triple Talaq

तीन तलाक़ पर विचारधारा बनाम हकीकत: जब विरोध करने वाले भी कानून की शरण में पहुंचे

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर प्रकरण सामने आया है जो केवल एक परिवार का निजी मामला…
CM Dhami

सीएम धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

Posted by - June 20, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैली…
CM Yogi

कबड्डी में भी उप्र की टीम ने पहली बार जीता है स्वर्ण पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने…
गठबंधन से इनकार पर कांग्रेस का बयान

यूपी में गठबंधन से मायावती का इनकार,कांग्रेस ने कहा – हमें उनकी जरूरत नहीं

Posted by - March 13, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…