BJP MLA

भदोही : भाजपा विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

647 0
भदोही। यूपी के भदोही जिले में भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर (BJP MLA Deenanath Bhaskar) को एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले शख्स ने विधायक से कहा था कि घेरकर गोली मार देंगे। वहीं पुलिस ने विधायक को धमकाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

 जनपद की औराई विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक दीनानाथ भाष्कर (BJP MLA Deenanath Bhaskar) को सोमवार करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर धीरेंद्र दुबे नाम के व्यक्ति ने फोन किया था।  फोन पर ही उनको गोली मारने की बात कही. इस मामले में पुलिस ने धीरेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि धीरेंद्र दुबे भी भाजपा का ही कार्यकर्ता है। उसका 15 साल का लड़का अचानक घर से गायब हो गया था। इस मामले में पुलिस लड़के को खोज रही थी। वह लड़का घर वापस भी आ गया है। लड़के के गायब होने के बाद धीरेंद्र दुबे को लगा कि उनके क्षेत्र के विधायक को इस मामले में कुछ न कुछ करना चाहिए था। इसलिए आवेश में आकर उसने विधायक को फोन कर इस तरह की बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक विधायक की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से उसने फोन पर विधायक से बात की। ऐसे में उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Jagdeep Dhankhar took a holy dip in the Triveni Sangam

उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भनगर। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को…
AK Sharma

एके शर्मा 19 जुलाई को मऊ के मंगलम बहुउद्देशीय भवन में करेगें जनसुनवाई

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए विभागीय मंत्री ए.के. शर्मा…
Dr. Manglesh

नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश ने लिया सीएम योगी से आशीर्वाद

Posted by - May 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव (Dr. Manglesh) शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आशीर्वाद लेने…
CM Yogi

बिना देरी निकालें जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात…
Anganwadi

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर महिला अभ्यर्थियों की होगी भर्ती, तीन दिसंबर तक किए जाएंगे आवेदन

Posted by - November 14, 2025 0
झांसी। प्रदेश की योगी सरकार आंगनबाड़ी (Anganwadi) सेवाओं के नेटवर्क को मजबूत करके बच्चों और गर्भवती महिलाओं की देखभाल और…