sanjeev baliyan

Agriculture law के लिए समर्थन जुटाने खाप पंचायतों के चौधरियों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

1175 0
शामली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन साथ ही अब भाजपा (BJP) ने खाप पंचायतों से संपर्क बनाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बीजेपी नेताओं ने खाप चौधरियों से किसान धरना व पंचायतों को लेकर बातचीत शुरू कर दी है।
गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन पर बीजेपी की एक कोर टीम शामली जनपद में पहुंची है जो खाप चौधरियों को मनाने का प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री समेत कई बीजेपी के बड़े नेता खापों के प्रमुखों के घर पहुंचकर उन्हें कृषि कानून के फयदे गिनाकर सरकार के समर्थन में आने की अपील करते देखे जा रहे हैं। जो टीम खाप महापंचायतों से संपर्क करने पहुंची है उसमें बीजेपी कोर टीम से कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान (sanjeev balyan) व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहित मेरठ मंडल अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल मौजूद हैं। उन्होंने सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाड़ पहुंचकर खाप चौधरी से मुलाकात की है।
बीजेपी नेता गठवाला खाप के चौधरी हरीकृष्ण के घर पहुंचे और वहां पर उन्होंने किसानों व खाप चौधरी से कृषि कानून को लेकर बातचीत की। दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में सहयोग न करने की भी बात कही है। बीजेपी नेताओं का प्रयास है कि वह गांव गांव जाकर किसानों को कृषि कानून के बारे में जानकारी दें जिससे दिल्ली के चारों तरफ चल रहे किसान धरने को खत्म कराया जा सके।
खाप चौधरी से मुलाकात कर बीजेपी नेताओं ने बताया कि कृषि कानून किसानों के हित में है। कुछ राजनीतिक दलों के चक्कर में आकर किसान गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं जिससे पूरी किसान बिरादरी बदनाम हो रही है।बीजेपी नेताओं ने गठवाला खाप के चौधरी हरीकृष्ण से मुलाकात कर किसान आंदोलन से निजात पाने का उपाय जानने की कोशिश की है। उनकी बातों को सुनकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक बात पहुंचाने का जिम्मा लिया है।

कई जगह हुआ भाजपा कोर टीम का विरोध
हालांकि कई क्षेत्रों में बीजेपी नेताओं की कोर टीम का खाप चौधरियों ने विरोध भी किया है। कई खापों के चौधरियों ने बीजेपी नेताओं से बात करने से इंकार कर दिया है और गांव में घुसने से भी मना किया है।

कुछ खाप चौधरी चाहते हैं कि वह किसान आंदोलन के साथ हैं और किसी भी तरह से वह बीजेपी नेताओं से मुखातिब नहीं होना चाहते हैं, क्योंकि उनका पूर्ण समर्थन किसान आंदोलन के साथ है। बीजेपी नेता अगर कृषि कानून को लेकर उनसे बात करना चाहते हैं और किसान आंदोलन में सहयोग देना चाहते हैं तो वह पहले पार्टी से इस्तीफा दें उसके बाद खाप चौधरियों से बात करने पहुंचे।

आसान नहीं है खापों का समर्थन पाना
दरअसल, बीजेपी के कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान सहित पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी व मंडल अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सदर विधायक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर खाप चौधरी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। इस मुलाकात के जरिए बीजेपी नेता खाप चौधरियों को अपने समर्थन में लेना चाहते हैं।

वह एक कोर टीम गठित कर खाप चौधरी को मनाने के लिए गांव-गांव जाकर उनसे वार्ता कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी का यह मंथन कितना कामगार साबित होगा यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा. फिलहाल बीजेपी नेताओं का रुख है खाप चौधारियो को अपने पक्ष में लेने का है।

Related Post

Kashi Vishwanath

नव्य, भव्य और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार सालो में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 करोड़ के पार

Posted by - December 4, 2025 0
वाराणसी: उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के लोकार्पण के बाद बाबा…
जन अधिकार पार्टी

महाराष्ट्र LIVE: सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा कल सुबह 10.30 बजे फैसला, हुआ बड़ा खुलासा

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो…
CM Bhajanlal Sharma

बांसवाड़ा से मालवीया ने किया नामांकन दाखिल, सभा CM भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Posted by - April 4, 2024 0
बांसवाड़ा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया…
Nitin Gadkari

उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा- नितिन गडकरी

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व…
CM Bhajan Lal

अन्तिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए सुलभ एवं सस्ता इलाज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - November 19, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने प्रदेश की जनता को सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं…