Mamata banerjee

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

1073 0

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee)  ने भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने भाजपा को दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’ पार्टी तक बता डाला। उन्होंने कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए।

पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी (Mamata Banerjee)  ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है.. देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।

सुवेंदु अधिकारी पर भी साधा निशाना

ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee)  ने रैली में अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि ‘मीर जाफरों’ (बागियों) ने (टीएमसी) छोड़ दी। अब जाकर मुझे सुकून मिला है। हम बच गए। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने खेजुरी में एक रैली में कहा कि सामंती जमींदारों की पार्टी भाजपा ने लाखों करोड़ों रुपये धन चुरा लिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के धन, पीएम केयर्स फंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने खेजुरी में लोगों से अपील की कि आप इस तरह से खेल खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए।

Related Post

देवेंद्र फडणवीस का हुआ खुलासा

महाराष्ट्र: फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने का हुआ बड़ा खुलासा, संजय राउत ने किया पलटवार

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। चंद दिनों के लिए देवेंद्र फडणवीस के द्वारा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना सभी के लिए…
CM Dhami

सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी: सीएम धामी

Posted by - September 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हिन्दी दिवस (Hindu Diwas) के अवसर पर शनिवार को समस्त प्रदेशवासियों को…
स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बलात्कार पीड़िता के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बलात्कार पीड़िता के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

Posted by - March 11, 2021 0
घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक बलात्कार पीड़िता  के पिता की बुधवार को कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में…