BJP

BJP ने नगर परिषद चुनाव के लिए ऐलान किया 14 उम्मीदवारों का नाम

530 0

चंडीगढ़: हरियाणा नगर परिषद चुनाव (Haryana Municipal Council Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी (BJP) के अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश चुनाव समिति ने आगामी नगर परिषद चुनाव 2022 (Municipal council elections) के लिए 14 नामों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 9 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी-जेजेपी ने नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी-जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श कर ये फैसला लिया है। 4 नगरपरिषदों में जेजेपी और 14 नगरपरिषदों में बीजेपी चुनाव लड़ेगी। टोहाना, नरवाना, मंडी डबवाली और नूंह नगरपरिषद जेजेपी के हिस्से में आये हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे। 14 नगर परिषद सीटों पर बीजेपी, 4 पर जेजेपी लड़ेगी। जेजेपी- नरवाना, टोहाना, डबवाली और नूंह में चुनाव लड़ेगी।

14 में से 9 महिला उम्मीदवार

कालका : श्री कृष्ण लाम्बा
कैथल: श्रीमति सुरभि गर्ग
गोहाना: श्रीमति रजनी विरमानी
जिंद: श्रीमति अनुराधा सैनी
फतेहाबाद: राजेन्द्र खींची
हांसी: श्रीमति मीनू सेठी
दादरी: बखशी सैनी
भिवानी: श्रीमति प्रीति मान
बहादुरगढ़: श्रीमति सरोजबाला राठी
झज्जर: जिले सिंह सैनी
नारनौल: श्री​मति संगीता यादव
सोहना: श्रीमति अंजू देवी
होडल: श्रीमति राखी
पलवल: डॉ. यशपाल

उद्यामियों से बोले पीएम मोदी- मेरी काशी बदल गई, इसे देखकर आइए

बता दें कि हरियाणा में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के लिए मतदान 19 जून को होगा और 22 जून को नतीजे घोषित होंगे। हाल ही में हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें धनपत सिंह ने कहा था कि हरियाणा के लिए स्थानीय निकाय चुनाव 19 जून को होंगे। हरियाणा में 46 स्थानीय निकायों के लिए मतदान होगा और वोटों की गिनती 22 जून को होगी। हरियाणा नगर निकाय के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

यूपी में आई निवेश की बहार, जानिए किस उद्योगपति ने किया कितना इनवेस्टमेंट

Related Post

Temple Economy Model

सीएम योगी के प्रयासों के नाते घरेलू पर्यटकों की संख्या के लिहाज से यूपी नंबर वन

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ । विकसित देशों में टूरिज्म (Tourism) सेक्टर अर्थव्यवस्था में करीब 10 फीसदी का योगदान देता है। भारत में यह…

अक्टूबर में चरम पर होगी तीसरी लहर, रोज मिले सकते हैं डेढ़ लाख मरीज- वैज्ञानिकों का अनुमान

Posted by - August 12, 2021 0
देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महामारी की तीसरी लहर अगस्त…
RANDEEP SURJEWALA

कांग्रेस का सवाल-साठ हजार करोड़ की राफेल डील में किसे दिए गए करोड़ों के ‘गिफ्ट’?

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में जब भारत और फ्रांस…