बिहार : हेलमेट लगाकर विधानसभा पहुंचे राजद विधायक

856 0

बिहार में विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरु हो गया, इस दौरान विपक्षी पार्टी आरजेडी के दो विधायक हेलमेट पहनकर सदन पहुंचे। विधायक सतीश दास एवं मुकेश रौशन ने हेलमेट के अलावा मेडिकल किट भी अपने पास रखा था, विधायकों का कहना है कि बिना सुरक्षा सदन में जाने से डर लगता है। दरअसल पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा होने के बाद सत्ताधारी दल ने अंदर पुलिस बुला लिया जिसके बाद विपक्षी विधायकों पर जमकर लाठियां चली। यही कारण है कि 23 मार्च को लेकर विपक्ष नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग करते हुए हंगामा कर रहा था जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

आपको बता दें कि सदन के पिछले सत्र में 23 मार्च को विधानसभा के भीतर विधायकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सुर्खियों में रहा था। राजद सहित तमाम विपक्षी दल इसी मुद्दे को लेकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि, बाद में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस पर राजद विधायक सतीश कुमार ने सोमवार को कहा, ’23 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर गुंडों को बुलाया। पुलिसकर्मियों का निलंबन कोई सजा नहीं है।’

प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके मे भाजपा नेता समेत 2 लोगों को मारी गोली

23 मार्च को हुई घटना के विरोध में बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का पहला ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। पहले दिन अध्यक्ष के भाषण और दिवगंत नेताओं की श्रद्धांजलि के तुरंत बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायकों ने 23 मार्च को विधानसभा में हुई घटना पर नीतीश सरकार से माफी मांगने की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि बीते 23 मार्च को सरकार के इशारे पर विरोधी दलों के विधायकों के साथ मारपीट की गई थी।

Related Post

कैप्टन चौके-छक्के मार रहा है तो फिर किसी तरह के बदलाव का सवाल ही नहीं – सुशील मोदी

Posted by - September 11, 2019 0
 पटना। बिहार में एनडीए में सीएम पद को लेकर बयानबाजी के बीच नीतीश कुमार के समर्थन में बीजेपी नेता और…
LPG

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

Posted by - October 17, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी निशुल्क LPG सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर…

बंगाल : भाजपा विधायक तन्मय टीएमसी में शामिल, कहा- बदले की राजनीति करती है भाजपा

Posted by - August 30, 2021 0
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पार्टी के भीतर टूट…
CM Yogi

भू माफिया को देर सवेर खाली करनी ही होगी जमीनः सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रयागराज में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी कमला…