Bihar Governor Arif Mohammad Khan reached Maha Kumbh

महाकुम्भ में दिख रही सनातन संस्कृति की एकता: आरिफ मो. खान

385 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) पहुंचे बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने शुक्रवार को संगम भ्रमण के दौरान भारत की सनातन संस्कृति को महान बताया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में सनातन संस्कृति की एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

अपने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन आरिफ मो. खान (Arif Mohammad Khan) ने कहा, भारत की सनातन संस्कृति का मूल आदर्श एकात्मता है, जहां सभी भेद समाप्त हो जाते हैं। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि यदि हम किसी भी मानव को उनके दिव्य रूप में देखें, तो हमें यह अहसास होगा कि “मानव ही माधव का स्वरूप है”।

राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने कहा कि महाकुम्भ में आकर यह स्पष्ट होता है कि भारत की संस्कृति और परंपरा मानवता को जोड़ने का कार्य करती है। यहां मौजूद लोग एक-दूसरे को भले ही न जानते हों, लेकिन फिर भी सब एकजुट होकर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

संस्कृति की पहचान को बनाए रखना जरूरी

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विरासत, आदर्श और मूल्यों को जीवंत रखना आवश्यक है। यही वे मूल्य हैं, जो हमारे समाज को एकसूत्र में बांधते हैं और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Post

लखनऊ : अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में धक्का-मुक्की पर BJP ने बोला हमला

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समर्थकों और पत्रकारों के बीच झड़प होने पर सियासत गरमा…
Farmers

बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट : योगी मॉडल के कारण संकट से निकल समृद्धि तक पहुंची खेती-किसानी

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर यकीन किया तो 2017 से पहले के खाद्यान्न संकट, कालाबाजारी…
AK Sharma

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और…