Samrat Choudhry

विधानसभा में मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री,तेजस्वी बोलें- कैसे कैसे लोग मंत्री बन गए हैं

1110 0

पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच सवालों के ऑनलाइन जवाबों को लेकर बहस छिड़ गई। बहस इस बात पर छिड़ी कि मंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक उनके विभाग की ओर से 16 में से 14 सवालों के जवाब दिए गए लेकिन अध्यक्ष का कहना था कि 16 में से केवल 11 जवाब ही आए।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर से दिए गए जवाब को सुनते ही सम्राट चौधरी ने कहा कि व्याकुल नहीं होना है, आप दिखवा लीजिए। सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) के इस बयान पर सभाध्यक्ष गुस्साए और बोले कि इस शब्द को वापस लीजिए। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसे सदन नहीं चलेगा, व्याकुल नहीं होना है।

असम: होजोई में CM योगी की चुनावी रैली, बोले- राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता

इसके बाद सभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी और वो 12 बजे भी सदन में कार्यवाही शुरू करने के लिए नहीं आए। जिसके बाद वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कार्यवाही शुरू की और सदन को दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया।

इसके बाद सभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी और वो 12 बजे भी सदन में कार्यवाही शुरू करने के लिए नहीं आए। जिसके बाद वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कार्यवाही शुरू की और सदन को दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया।

सभाध्यक्ष ने कहा कि आसन निष्पक्ष है और आपके आचरण को जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आसन पर दबाव नहीं बना सकता। उन्होंने आगे कहा कि अपने व्यवहार को ठीक रखिए, मर्यादित आचरण करें ताकि किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे। इसके अलावा सभाध्यक्ष ने आगे कहा कि आसन पर बिना किसी कारण के टिप्पणी कर सभी लोग अपनी ही विश्वसनीयता खोते हैं।

काफी नोक-झोंक और हंगामे के बाद मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) ने अपने कथन पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आसन के सम्मान को ठेस पहुंचाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।

Related Post

cm yogi

चौधरी चरण सिंह के प्रयासों को आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार: सीएम योगी

Posted by - May 29, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh)…

हरिद्वार में बढ़ी सख्ती, पुलिस ने हरकी पैड़ी से 14 कांवड़ियों को पकड़कर किया क्वारंटीन

Posted by - July 25, 2021 0
कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के जिला और पुलिस प्रशासन के दावे खोखले साबित हो गए। सावन के पहले…
PM Modi

PM मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को करेंगे संबोधित

Posted by - July 3, 2022 0
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आज हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में दूसरा दिन…
CM Yogi

वो लोग वीआईपी कल्चर की बात करते हैं, जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए :सीएम

Posted by - February 19, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की…