Bigg Boss 13

Bigg Boss 13 : सलमान ने गुत्थी की मांग भर पहनाई प्याज की माला, देखें ये वीडियो

839 0

मुंबई। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से सबकी फेवरेट बन चुकी गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर ‘Bigg Boss 13’ में पहुंचे। इस वीकेंड वार में सलमान संग गुत्थी ने जमकर रोमांस किया। बता दें कि गुत्थी ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई है कि लोग अभी भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।

 

https://www.instagram.com/p/B6DAg_0gXpd/?utm_source=ig_web_copy_link

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से ये चर्चा चल रही थीं कि बिग बॉस में गुत्थी की एंट्री होने वाली है। आखिरकार शनिवार को दर्शकों का इंतज़ार खत्म हुआ और Bigg Boss 13 के वीकेंड के वार में सुनील ग्रोवर ने जैसे ही गुत्थी बनकर एंट्री ली तो वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाने से खुद को रोक नहीं सके।

गुत्थी ने Bigg Boss 13 शो के सेट पर सलमान संग जमकर मस्ती की। गुत्थी ने सलमान के साथ रोमांटिक गाना ‘दिल दियां गल्लां’ रोमांस भी किया। हालांकि सलमान को पकड़-पकड़ कर रोमांस करने की कोशिश करती गुत्थी से वे दूर-दूर भागते नजर आए। गुत्थी कभी सलमान पर फूल बरसाती तो कभी उनके हाथों अपनी मांग में सिंदूर भरने की ज़िद करती है।

सलमान जब गुत्थी की मांग में सिंदूर भरने के लिए राजी नहीं हुए तो गुत्थी ने उनसे कहा कि मेरे तो हर जगह बाल हैं। आप कहीं भी सिंदूर भर दो। इसके बाद सलमान उनके पैर में सिंदूर लगा देते हैं। इसके बाद फिर गुत्थी कैसे भी करके सलमान से अपनी मांग में सिंदूर भी लगवा ही लेती हैं?

पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो बनाने का आरोप 

इसके बाद गुत्थी सलमान को प्याज़ का हार भी दिखाती हैं, जिसे सलमान हंसते-हंसते गुत्थी को पहनाते हैं। गुत्थी बहू को दिए जाने वाले खानदानी कंगन भी सलमान के हाथों से पहनती हैं। गुत्थी की ये मस्ती यहीं नहीं रुकती। गुत्थी शो में प्रेग्नेंट होने का नाटक भी करती हैं और फिर उनकी डिलीवरी भी होती हैं। इसके बाद गुत्थी सलमान के साथ फैमिली फोटो खिंचवाती हैं।

Bigg Boss 13 शो में आने से पहले सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह जल्द ही Bigg Boss 13 में नजर आने वाले हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा था की बहुत समय बाद ‘गुत्थी’ तैयार हो रही है, बिग बॉस ने बुलाया है।

सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आए थे। इस फिल्म में सुनील ने सलमान खान के दोस्त का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

Related Post

राजनाथ सिंह

लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ के खिलाफ मोदी के हमशक्ल ठोंकेंगे ताल

Posted by - April 12, 2019 0
लखनऊ।पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। राजधानी में…
'साइकिल गर्ल' ज्योति

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति ने फिर दोबारा किया बड़ा काम, गरीब बुआ की कराई शादी

Posted by - June 16, 2020 0
  पटना। लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल के कैरियर पर बिठाकर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली साइकिल गर्ल…

‘छिछोरे’ की रफ्तार चौथे दिन भी बरकरार, जानें ‘साहो’ का क्या रहा हाल

Posted by - September 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर की ‘छिछोरे’ ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 7.32 करोड़, शनिवार को 12.25…