त्योहारी सीजन से पहले लगा तगड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के फिर बढ़े दाम

613 0

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के पहले आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। महीने के पहले हफ्ते ही घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को घरेलू गैस की कीमत बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया था। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन बुधवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के नए भाव

दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये, मुंबई में 844.50 रुपये से चढ़कर 899.50 रुपये हो गए। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई। पहले कीमत 900.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है। मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है।

1 सितंबर को 25 रुपये महंगा हुआ था रसोई गैस सिलेंडर
आपको बता दें एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।

नेचुरल गैस के दाम 62 प्रतिशत बढ़े

इसस पहले सरकार ने नेचुरल गैस की कीमतों में 62 फीसदी का इजाफा किया है। और यही वजह है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क भाव बढ़ने के बाद सरकार ने घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अक्टूबर-मार्च छमाही (अक्टूबर 2021 से मार्च 2022) के लिए नैचुरल गैस की कीमत बढ़कर अब 2.90 डॉलर mmbtu हो गई है। अप्रैल-सितंबर 2021 छमाही के लिए यह कीमत 1.79 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी। यानी नेचुरल गैस की बढ़ती कीमत ने घरेलू गैस से लेकर सभी गैस की कीमत बढ़ा दी है।

सीएनजी-पीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी 

आपको बता दें कि नेचुरल गैस के दाम बढ़ने के कारण सीएनजी, पीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेडज (IGL) ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के भाव 2.55 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दी है। वहीं, PNG के दाम में 2.10 रुपये प्रति घन मीटर का इजाफा किया गया है।

Related Post

RAHUL GANDHI

ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ भी गुजरात की तरह तेजी से आगे बढ़ रहा: सीएम विष्णुदेव

Posted by - November 11, 2025 0
अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
गौतम अडाणी

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने पीएम केयर्स फंड में दिए 100 करोड़ रुपये

Posted by - March 31, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।…