Himachal

हिमाचल में बड़ा हादसा, बीच रास्ते में अटकी केबल कार, 8 लोगो की अटकी जान

549 0

सोलन: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बाद फिर से बड़ा हादसा (Big Accident) हुआ। यहां के सोलन जिले में ट्रिंबर ट्रेल रोपवे में केबर कार में आठ लोग फंस गए हैं। हवा में यह केबल कार फंसी हुई है और इन लोगों के बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फंसे हुए सभी लोग टूरिस्ट हैं, इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सोलन से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने बताया है कि डीसी से की बात गई है।

शांडिल बोले कि जल्द सबको सुरक्षित निकाला जाएगा और सेना की मदद ली जाएगी। तकनीकी खामी के वजह से यह केबल कार बीच रास्ते में अटक गई है और इस वजह से परेशानी आई है। केबल कार के अंदर फंसे लोगों के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो के जरिये लोग उन्हें रेस्क्यू करने की अपील कर रहे हैं, एक शख्स ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से ट्रॉली के अंदर फंसे हैं और कोई मदद नहीं मिली है। हालांकि, हवा में अटके लोगों को निकालने के प्रयास शुरु कर दिए गए हैं और राहत और बचाव का काम जारी है।

साइबर हमलों के लिए व्लादिमीर पुतिन ने 50 स्लीपर एजेंटों को किया सक्रिय

इससे पहले भी एक बार साल 1992 में भी इसी रोपवे पर हादसा हुआ था। करीब 10 जिंदगियां तीन दिन तक ट्रॉली में फंसी रही थी। इनमें से एक की मौत भी हो गई थी, उस समय आर्मी व एयरफोर्स के जवानों ने जान पर खेलकर लोगों को रेस्क्यू किया था। उस हादसे को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं।

मोबाइल डाउनलोड स्पीड में भारत ने वैश्विक रैंकिंग में पाया तीन स्थान

 

Related Post

amit shah

गृह मंत्री मित शाह ने देहरादून में की ‘घसियारी कल्याण योजना’ की शुरुआत

Posted by - October 30, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के…
P Chidambaram

टीकों की अलग-अलग कीमत को नकारे राज्य, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वैक्सीनेशन नीति पर उठाया सवाल

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए…
dead bodies

लाशों पर राजनीति

Posted by - May 14, 2021 0
भारत में लाशों (Dead bodies)  पर राजनीति का खेल बहुत पुराना है। किसी की मौत का सहानुभूतिक लाभ उठाना कुछ…
BC Sakhis

बीसी सखियों ने बनाया रिकॉर्ड, 45 हजार करोड़ का किया वित्तीय लेनदेन, कमीशन में मिले 120 करोड़

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार में प्रदेश के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए…