bhumi pednekar

समा​जिक संदेश देने वाली फिल्मों को देती हूं वरीयता : भूमि पेडनेकर

1668 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) ने कहा कि उन फिल्मों को वरीयता देती हैं, जिससे दर्शकों व समाज को कुछ संदेश मिले। भूमि ने बताया कि मैं ऐसी फिल्मों का चुनाव पसंद करती हूं, जो मनोरंजक तो हो, लेकिन साथ ही जिन्हें देखकर दर्शकों को कुछ संदेश मिले, जिनसे बेहतरी के लिए उनमें कोई सोच पैदा हो।

मेरी अधिकतर फिल्में सामाजिक संदेशों से लैस हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप ‘पति पत्नी और वो’ जैसी किसी फिल्म की बात करेंगे, तो मनोरंजक और मसाला फिल्म होने के साथ ही यह साफ तौर पर आपको यह संदेश देती है कि शादी को लेकर समाज के दबाव में आपको नहीं आना है। किसी शादी को बरकरार रखने का फैसला एक औरत का भी हो सकता है।

फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन को अमेरिका में आपातकालीन उपयोग की मिल सकती है इजाजत

भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) आगे कहती हैं, हर फिल्म के अपने कुछ निर्दिष्ट दर्शक होते हैं और मेरे लिए फिल्म का दर्शकों के लिए मनोरंजक होना बहुत जरूरी है। अगर यह ऐसा करने में विफल रहती हैं, तो इसका मतलब फिल्म अपने लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब रही है। मेरे सभी फिल्मों की पहुंच उसके अपने निश्चित दर्शकों तक रही है, जिन्होंने जिंदगी, समाज और महिला सशक्तीकरण के बारे में हमने जो कहना चाहा, उसे सराहा है। कोई ऐसा फामूर्ला नहीं है, जिससे हम यह कह सकें कि यह फिल्म चलेगी या यह नहीं चलेगी।

भूमि पेडनेकर (bhumi pednekar) ने कहा कि यह एक जुआ है, लेकिन हां, इसे बनाने की आपकी नीयत सही होनी चाहिए कि यह लोगों तक पहुंचेगी और उनका मनोरंजन करेगी। शुक्र है इस मामले में मेरी फिल्में कारगर रही हैं। इनसे मुझे पहचान मिली है और मुझे और अधिक चुनौतीपूर्ण और रचनात्मक रूप से तृप्त करने वाली भूमिकाएं मिली हैं। भूमि आने वाले समय में फिल्म ‘दुर्गावती’ में नजर आएंगी।

Related Post

Tapsu pannu with anurag kashyap

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

Posted by - March 4, 2021 0
मुंबई/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने अभिनेत्री तापसी पन्नू  (Tapsee Pannu) और फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)  व उनके साझेदारों के…
सुरेखा सीकरी

अस्पताल में भर्ती सुरेखा सीकरी को मिली नेशनल अवॉर्ड की सूचना, टीम को कहा शुक्रिया

Posted by - August 14, 2019 0
मुम्बई। फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए सुरेखा सीकरी को इस साल का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यह…
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को NCB ने भेजा समन

Posted by - September 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स क्राइम…
सुरिंदर कपूर चौक

मुंबई के चेंबूर में सुरिंदर कपूर चौक का अनावरण, एक फ्रेम नजर आया कपूर खानदान

Posted by - February 7, 2020 0
मुंबई। दिग्गज फिल्म निर्माता और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर के निधन के लगभग आठ साल बाद गुरुवार को…