काशी हिले छपरा हिले...

भोजपुरी गीत : ‘काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला…’ देखें वायरल Video

1584 0

नई दिल्ली। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना लोगों को सिर चढ़कर बोल रहा है। गाने के बोल हैं, ‘काशी हिले, छपरा हिले, पटना हिलेला…’ ये गाना पुराने गाने ‘आरा हिले बलिया हिले…’ की तर्ज पर बनाया है, लेकिन यह नया गाना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है

इस गाने को 2 दिन में 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। वहीं, गाने के वीडियो में रितेश पांडेय के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं।

इस गाने को नदीम श्रवण और आशीष वर्मा ने कंपोज किया है। जबकि राजपति और कुंदन प्रीत ने इसे लिखा है।

देखें गाने का वीडियो….

हेलो कौन… सुपर हिट साबित हो चुका है

रितेश पांडे के बाद एक लगातार हिट गाने लेकर आ रहे हैं। इससे पहले उनका हेलो कौन… सुपर हिट साबित हो चुका है। हेलो कौन… गाने को यू-ट्यूूब पर अभी तक 427,586,033 व्यूज मिल चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय द्वारा गाया गया हेलो कौन… गाना भी आशीष वर्मा ने लिखा था। इसके साथ ही उन्हीं ने इस गाने का संगीत भी दिया था। ऐसे में कह सकते हैं कि रितेश पांडे और आशीष वर्मा की जोड़ी एक हिट जोड़ी के रूप में उभर रही है।

Related Post

सुहाना खान की दोस्तों संग मस्ती करते हुए फोटो वायरल , यहां देखें ये तस्वीरें

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी प्रशसंकों…
शिकारा

‘शिकारा’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, फिल्म में दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द

Posted by - January 7, 2020 0
नई दिल्ली। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था ऐसे में ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर…
मोदी की बायोपिक

सुप्रीम कोर्ट का EC को निर्देश, मोदी की बायोपिक देखने के बाद प्रतिबंध पर लें फैसला

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी पर बनी बायोपिक देखने और उसकी रिलीज पर रोक लगाने…
कास्टिंग काउच

कास्टिंग काउच पर बोली बॉलीवुड अभिनेत्री, ‘रेप सीन’ का ऑडिशन करना चाहता था निर्देशक’

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मानवी गगरू आखिरी बार सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन में नजर आईं थी। फिल्मों के…